PG कॉलेज में अंबेडकर की तस्वीर हटाने का आरोप:सीहोर में NSUI ने किया प्रदर्शन, प्राचार्य को निलंबित करने की मांग

PG कॉलेज में अंबेडकर की तस्वीर हटाने का आरोप:सीहोर में NSUI ने किया प्रदर्शन, प्राचार्य को निलंबित करने की मांग

सीहोर शासकीय PG कॉलेज में महापुरुषों की तस्वीरों को लेकर विवाद गहरा गया है। छात्र संगठन NSUI के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर और प्राचार्य कक्ष में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। अंबेडकर की तस्वीर हटाने का आरोप NSUI कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्राचार्य ने अपने कक्ष से डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर हटा दी। इससे नाराज कार्यकर्ताओं और छात्रों ने महात्मा गांधी और डॉ. अंबेडकर की तस्वीरें हाथ में लेकर कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। कलेक्टर को ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शन के बाद NSUI कार्यकर्ताओं ने सीहोर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें मामले की निष्पक्ष जांच कराने और प्राचार्य को तुरंत निलंबित करने की मांग की गई है। छात्रों ने कहा कि अगर प्राचार्य कक्ष में महापुरुषों की तस्वीरें सम्मानपूर्वक नहीं लगाई गईं और जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *