किशनगंज जिले के एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठाकुरगंज पुलिस को सफलता मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान टेंपो में छिपाकर लाई जा रही 106.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। इसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस को देखकर टेंपो से उतरकर भागने लगे चालक और महिला ठाकुरगंज पुलिस बस स्टैंड मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बंगाल की ओर से आ रहे एक टेंपो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR37P6674) के चालक और उस पर बैठी एक महिला पुलिस बल को देखकर टेंपो से उतरकर भागने लगे। शक के आधार पर दोनों को रोककर पूछताछ की गई और टेंपो की तलाशी ली गई। बड़े बैग में छिपाकर रखी गई थी शराब तलाशी के दौरान टेंपो में छिपाकर रखे गए एक बड़े बैग से अलग-अलग ब्रांड की कुल 106.25 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से अपसार आलम (33), पिता समसूल आलम, ग्राम माखन पोखर, थाना पोठिया और अनीता देवी (40), पति दीपक बंजारा, ग्राम जुराबगंज, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार को गिरफ्तार किया गया। दोनों को जेल भेजा गया इस मामले में ठाकुरगंज थाना कांड संख्या 286/2026 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से शराब की तस्करी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज का पता लगा रही है। किशनगंज जिले के एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठाकुरगंज पुलिस को सफलता मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान टेंपो में छिपाकर लाई जा रही 106.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। इसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस को देखकर टेंपो से उतरकर भागने लगे चालक और महिला ठाकुरगंज पुलिस बस स्टैंड मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बंगाल की ओर से आ रहे एक टेंपो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR37P6674) के चालक और उस पर बैठी एक महिला पुलिस बल को देखकर टेंपो से उतरकर भागने लगे। शक के आधार पर दोनों को रोककर पूछताछ की गई और टेंपो की तलाशी ली गई। बड़े बैग में छिपाकर रखी गई थी शराब तलाशी के दौरान टेंपो में छिपाकर रखे गए एक बड़े बैग से अलग-अलग ब्रांड की कुल 106.25 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से अपसार आलम (33), पिता समसूल आलम, ग्राम माखन पोखर, थाना पोठिया और अनीता देवी (40), पति दीपक बंजारा, ग्राम जुराबगंज, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार को गिरफ्तार किया गया। दोनों को जेल भेजा गया इस मामले में ठाकुरगंज थाना कांड संख्या 286/2026 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से शराब की तस्करी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज का पता लगा रही है।

