पटना नगर निगम के कंकड़बाग अंचल में आज डोर-टू-डोर ड्राइवर ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कचरा उठाव के लिए गाड़ी नहीं निकाली थी। उनका आरोप है कि पिछले एक महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है। हर बार आश्वासन दिया जाता है, लेकिन जब सैलरी की तारीख आती है तो उसे कई दिन तक टाल दिया जाता है। एक महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज ड्राइवरों ने बकाया वेतन का भुगतान जल्द करने की मांग की। ड्राइवरों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर तक सैलरी आने का मिला आश्वासन ड्राइवर पिंटू कुमार ने कहा कि 2018 में मौर्य कास्ट एजेंसी आई थी तब से उनका ऐसा ही रवैया रहा है। ये लोग काफी धांधली करते हैं और हमें डरा कर रखते हैं। हमारी सैलरी हर दिन के हिसाब से 472 रुपए बनते हैं, इसे भी देने में एजेंसी 15 से 20 दिन लेट करती है। जब पटना नगर निगम के कर्मचारियों ने अगस्त में हड़ताल की थी तो हमें आश्वासन मिला था कि हमारी सारी मांगे पूरी होंगी और सैलरी भी टाइम पर मिलेगी, पर ऐसा नहीं है। हालांकि, अभी हमें अधिकारियों की ओर से आश्वासन मिला है कि दोपहर तक सैलरी आ जाएगी। हम तब तक इंतजार करेंगे नहीं तो फिर बड़ा आंदोलन होगा।
कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की हड़ताल पर गए कर्मचारियों के मुताबिक, वे लगातार निगम के वाहनों का संचालन और सफाई व्यवस्था से जुड़े काम कर रहे हैं, लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। कंकड़बाग अंचल में प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ड्राइवर और संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने निगम प्रशासन से मामले में जल्द हस्तक्षेप कर वेतन भुगतान कराने और उनकी समस्या का समाधान करने की मांग की है। पटना नगर निगम के कंकड़बाग अंचल में आज डोर-टू-डोर ड्राइवर ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कचरा उठाव के लिए गाड़ी नहीं निकाली थी। उनका आरोप है कि पिछले एक महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है। हर बार आश्वासन दिया जाता है, लेकिन जब सैलरी की तारीख आती है तो उसे कई दिन तक टाल दिया जाता है। एक महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज ड्राइवरों ने बकाया वेतन का भुगतान जल्द करने की मांग की। ड्राइवरों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर तक सैलरी आने का मिला आश्वासन ड्राइवर पिंटू कुमार ने कहा कि 2018 में मौर्य कास्ट एजेंसी आई थी तब से उनका ऐसा ही रवैया रहा है। ये लोग काफी धांधली करते हैं और हमें डरा कर रखते हैं। हमारी सैलरी हर दिन के हिसाब से 472 रुपए बनते हैं, इसे भी देने में एजेंसी 15 से 20 दिन लेट करती है। जब पटना नगर निगम के कर्मचारियों ने अगस्त में हड़ताल की थी तो हमें आश्वासन मिला था कि हमारी सारी मांगे पूरी होंगी और सैलरी भी टाइम पर मिलेगी, पर ऐसा नहीं है। हालांकि, अभी हमें अधिकारियों की ओर से आश्वासन मिला है कि दोपहर तक सैलरी आ जाएगी। हम तब तक इंतजार करेंगे नहीं तो फिर बड़ा आंदोलन होगा।
कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की हड़ताल पर गए कर्मचारियों के मुताबिक, वे लगातार निगम के वाहनों का संचालन और सफाई व्यवस्था से जुड़े काम कर रहे हैं, लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। कंकड़बाग अंचल में प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ड्राइवर और संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने निगम प्रशासन से मामले में जल्द हस्तक्षेप कर वेतन भुगतान कराने और उनकी समस्या का समाधान करने की मांग की है।

