हर्ष फायरिंग में सर्राफा कारोबारी और स्टाफ गिरफ्तार:पूजा पंडाल में वर्चस्व के लिए चलाई थी गोलियां, गणेश उत्सव का आयोजन हुआ था

हर्ष फायरिंग में सर्राफा कारोबारी और स्टाफ गिरफ्तार:पूजा पंडाल में वर्चस्व के लिए चलाई थी गोलियां, गणेश उत्सव का आयोजन हुआ था

पटना में गणेश उत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग हुई थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक अनुज कुमार उर्फ मोंटी और दूसरा विशाल कुमार उर्फ ब्लैकी है। मोंटी सर्राफा कारोबारी है। उसी की दुकान में विशाल स्टाफ है। फायरिंग करने वाला विशाल ही है। इनलोगों ने अपना वर्चस्व कायम करने के लिए हर्ष फायरिंग की थी। मामला गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के चितकोहरा बाजार की है। गुंजन सिंह का कार्यक्रम चल रहा था पुलिस के अनुसार, गणेश उत्सव के मौके पर आयोजित मेले में मगही गायक गुंजन सिंह का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान विशाल कुमार उर्फ ब्लैकी ने फायरिंग की और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गर्दनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। चार खोखे बरामद किए थे। स्थानीय लोगों से पूछताछ और मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने विशाल उर्फ ब्लैकी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अनुज कुमार उर्फ मोंटी को भी गिरफ्तार किया। अनुज कुमार का अनीसाबाद में बंटी ज्वेलर्स नाम से आभूषण की दुकान है। हथियार-कारतूस जब्त पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। पटना में गणेश उत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग हुई थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक अनुज कुमार उर्फ मोंटी और दूसरा विशाल कुमार उर्फ ब्लैकी है। मोंटी सर्राफा कारोबारी है। उसी की दुकान में विशाल स्टाफ है। फायरिंग करने वाला विशाल ही है। इनलोगों ने अपना वर्चस्व कायम करने के लिए हर्ष फायरिंग की थी। मामला गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के चितकोहरा बाजार की है। गुंजन सिंह का कार्यक्रम चल रहा था पुलिस के अनुसार, गणेश उत्सव के मौके पर आयोजित मेले में मगही गायक गुंजन सिंह का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान विशाल कुमार उर्फ ब्लैकी ने फायरिंग की और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गर्दनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। चार खोखे बरामद किए थे। स्थानीय लोगों से पूछताछ और मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने विशाल उर्फ ब्लैकी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अनुज कुमार उर्फ मोंटी को भी गिरफ्तार किया। अनुज कुमार का अनीसाबाद में बंटी ज्वेलर्स नाम से आभूषण की दुकान है। हथियार-कारतूस जब्त पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *