बारिश से एलपीजी प्लांट में जलभराव, रिफिलिंग-लोडिंग बंद रही:देवरिया समेत 9 जिलों में गैस आपूर्ति पर असर, पानी कम होने पर शुरू हुआ काम

बारिश से एलपीजी प्लांट में जलभराव, रिफिलिंग-लोडिंग बंद रही:देवरिया समेत 9 जिलों में गैस आपूर्ति पर असर, पानी कम होने पर शुरू हुआ काम

देवरिया के बैतालपुर स्थित भारत पेट्रोलियम के एलपीजी प्लांट में लगातार बारिश के कारण पानी भर गया। बृहस्पतिवार से शनिवार तक हुई बारिश के बाद शनिवार से प्लांट में गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग और लोडिंग का काम बंद हो गया था। इससे देवरिया समेत नौ जिलों में रसोई गैस की सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। प्लांट से रोजाना करीब 28 ट्रकों के जरिए देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, बलिया, आजमगढ़ और जौनपुर में एलपीजी सिलेंडर भेजे जाते हैं। तीन दिन तक रिफिलिंग और लोडिंग बंद रहने से इन जिलों की सप्लाई व्यवस्था पर असर पड़ा। प्लांट का रोजाना एक करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होता है। ट्रक खड़े रहे, कर्मचारियों को भी हुई परेशानी रिफिलिंग और लोडिंग का काम बंद होने के कारण कई ट्रक प्लांट परिसर में ही खड़े रहे। जलभराव के चलते कर्मचारियों को भी काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्लांट प्रबंधन की ओर से पानी निकालने के लिए लगातार तीन दिनों से पंपिंग सेट लगाए गए थे। पानी कम होने पर मंगलवार से शुरू हुआ काम लगातार पंपिंग के बाद मंगलवार को प्लांट परिसर में पानी कम हुआ। इसके बाद गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग और लोडिंग का काम दोबारा शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही विभिन्न जिलों के लिए एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई भी बहाल कर दी गई। प्लांट मैनेजर समीउल्लाह ने बताया कि पानी कम होने के बाद मंगलवार से प्लांट में रिफिलिंग और सप्लाई का काम फिर से शुरू कर दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *