जमुई में अधिवक्ता की पत्नी से बीच बाजार चेन झपटी:लिबर्टी शोरूम के पास हुई वारदात, चेन पकड़ने पर कुछ हिस्सा हाथ में रहा

जमुई में अधिवक्ता की पत्नी से बीच बाजार चेन झपटी:लिबर्टी शोरूम के पास हुई वारदात, चेन पकड़ने पर कुछ हिस्सा हाथ में रहा

जमुई में अधिवक्ता सुधीर श्याम की पत्नी अनिता कुमारी से बोधवन तालाब इलाके में बाइक सवार दो उचक्कों ने सोने की चेन झपट ली। वारदात लिबर्टी शोरूम के पास बीच बाजार में सोमवार रात करीब 9 बजे हुई। घटना के बाद दोनों उचक्के बाइक से बाजार की ओर फरार हो गए। सूचना मिलने पर टाउन थाना और डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अनिता कुमारी ने बताया कि वह महिसौड़ी स्थित अपने घर से हमेशा की तरह अन्य महिलाओं के साथ टहलने के लिए बोधवन तालाब चौक गई थीं। वहां से सभी महिलाएं पैदल वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान लिबर्टी शोरूम के पास पीछे से एफजेड बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अचानक उनके गले से सोने की चेन झपट ली। चेन का हिस्सा टूटकर हाथ में रहा अनिता ने बताया कि चेन झपटने के दौरान उन्होंने उसे हाथ से पकड़ने की कोशिश की। इससे चेन का कुछ हिस्सा टूटकर उनके हाथ में रह गया, जबकि बाकी चेन लेकर दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने था, जबकि पीछे बैठे युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। वारदात के बाद आसपास मौजूद लोगों को जबतक कुछ समझ आता, तबतक दोनों युवक बाजार के रास्ते भाग चुके थे। आरोपियों की पहचान के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। टाउन थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। पुलिस बाइक सवार दोनों युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी थी। गौरतलब है कि टाउन थाना क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। छात्रा से छेड़खानी का मामला अभी चर्चा में ही था कि दो दिन पहले मणियड्डा चौक स्थित ज्वेलर्स दुकान में करीब 13 लाख 95 हजार रुपए की चोरी हुई थी। अब बीच बाजार महिला से चेन झपटने की घटना सामने आने के बाद पुलिस के सामने आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की चुनौती है। जमुई में अधिवक्ता सुधीर श्याम की पत्नी अनिता कुमारी से बोधवन तालाब इलाके में बाइक सवार दो उचक्कों ने सोने की चेन झपट ली। वारदात लिबर्टी शोरूम के पास बीच बाजार में सोमवार रात करीब 9 बजे हुई। घटना के बाद दोनों उचक्के बाइक से बाजार की ओर फरार हो गए। सूचना मिलने पर टाउन थाना और डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अनिता कुमारी ने बताया कि वह महिसौड़ी स्थित अपने घर से हमेशा की तरह अन्य महिलाओं के साथ टहलने के लिए बोधवन तालाब चौक गई थीं। वहां से सभी महिलाएं पैदल वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान लिबर्टी शोरूम के पास पीछे से एफजेड बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अचानक उनके गले से सोने की चेन झपट ली। चेन का हिस्सा टूटकर हाथ में रहा अनिता ने बताया कि चेन झपटने के दौरान उन्होंने उसे हाथ से पकड़ने की कोशिश की। इससे चेन का कुछ हिस्सा टूटकर उनके हाथ में रह गया, जबकि बाकी चेन लेकर दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने था, जबकि पीछे बैठे युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। वारदात के बाद आसपास मौजूद लोगों को जबतक कुछ समझ आता, तबतक दोनों युवक बाजार के रास्ते भाग चुके थे। आरोपियों की पहचान के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। टाउन थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। पुलिस बाइक सवार दोनों युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी थी। गौरतलब है कि टाउन थाना क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। छात्रा से छेड़खानी का मामला अभी चर्चा में ही था कि दो दिन पहले मणियड्डा चौक स्थित ज्वेलर्स दुकान में करीब 13 लाख 95 हजार रुपए की चोरी हुई थी। अब बीच बाजार महिला से चेन झपटने की घटना सामने आने के बाद पुलिस के सामने आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की चुनौती है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *