बांका में गैस एजेंसी की दीवार तोड़कर किया ध्वस्त:छोटे भाई ने बड़े भाई पर लगाया आरोप, पुलिस कार्रवाई न होने से पीड़ित परेशान

बांका में गैस एजेंसी की दीवार तोड़कर किया ध्वस्त:छोटे भाई ने बड़े भाई पर लगाया आरोप, पुलिस कार्रवाई न होने से पीड़ित परेशान

बांका के रजौन थाना क्षेत्र के टेकनी गांव में मंगलवार को गैस एजेंसी की दीवार तोड़ने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में छोटे भाई संजय कुमार साह ने अपने बड़े भाई पर गैस एजेंसी की दीवार तोड़ने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में संजय कुमार साह ने रजौन थाना और अंचलाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में संजय कुमार साह ने बताया कि वर्ष 2019 में उनके द्वारा खरीदी गई जमीन पर गैस एजेंसी स्थापित है। आरोप है कि उनके बड़े भाई ने जबरन गैस एजेंसी के उत्तर दिशा की दीवार को तोड़कर ध्वस्त कर दिया। विरोध करने पर भाई ने की मारपीट संजय कुमार साह वर्तमान में भागलपुर के हबीबपुर में रहते हैं। दीवार तोड़े जाने की जानकारी मिलने के बाद वह टेकनी गांव स्थित एजेंसी पहुंचे और घटना का विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर उनके भाई ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। पीड़ित ने आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके साथ लगातार गाली-गलौज और मारपीट की जाती है। इससे वह और उनका परिवार भयभीत हैं। संजय कुमार साह के अनुसार, 26 सितंबर को ही रजौन थाना और अंचल कार्यालय में आवेदन देकर शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई नहीं होने से आरोपी पक्ष का मनोबल बढ़ा हुआ है और लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है। कार्रवाई की मांग पर अंचल कार्यालय का लगा रहे चक्कर पीड़ित परिवार का कहना है कि कार्रवाई की मांग को लेकर वे लगातार थाना और अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। समय पर कार्रवाई नहीं होने से परिवार में रोष है। संजय कुमार साह ने कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे जिला स्तर के वरीय अधिकारियों से मिलकर शिकायत करेंगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। बांका के रजौन थाना क्षेत्र के टेकनी गांव में मंगलवार को गैस एजेंसी की दीवार तोड़ने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में छोटे भाई संजय कुमार साह ने अपने बड़े भाई पर गैस एजेंसी की दीवार तोड़ने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में संजय कुमार साह ने रजौन थाना और अंचलाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में संजय कुमार साह ने बताया कि वर्ष 2019 में उनके द्वारा खरीदी गई जमीन पर गैस एजेंसी स्थापित है। आरोप है कि उनके बड़े भाई ने जबरन गैस एजेंसी के उत्तर दिशा की दीवार को तोड़कर ध्वस्त कर दिया। विरोध करने पर भाई ने की मारपीट संजय कुमार साह वर्तमान में भागलपुर के हबीबपुर में रहते हैं। दीवार तोड़े जाने की जानकारी मिलने के बाद वह टेकनी गांव स्थित एजेंसी पहुंचे और घटना का विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर उनके भाई ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। पीड़ित ने आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके साथ लगातार गाली-गलौज और मारपीट की जाती है। इससे वह और उनका परिवार भयभीत हैं। संजय कुमार साह के अनुसार, 26 सितंबर को ही रजौन थाना और अंचल कार्यालय में आवेदन देकर शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई नहीं होने से आरोपी पक्ष का मनोबल बढ़ा हुआ है और लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है। कार्रवाई की मांग पर अंचल कार्यालय का लगा रहे चक्कर पीड़ित परिवार का कहना है कि कार्रवाई की मांग को लेकर वे लगातार थाना और अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। समय पर कार्रवाई नहीं होने से परिवार में रोष है। संजय कुमार साह ने कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे जिला स्तर के वरीय अधिकारियों से मिलकर शिकायत करेंगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *