बांका के पर्यटन, धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर अब सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी। जिले के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों का सूचीकरण कराया जा रहा है। इसमें मंदार पर्वत, जेठोरनाथ मंदिर, ओढ़नी डैम समेत अन्य प्रमुख स्थलों को शामिल किया जा रहा है। इन स्थानों पर नियमित पुलिस गश्ती की व्यवस्था करने की तैयारी है, ताकि पर्यटकों, श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बांका पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार द्वारा यह सूचना जारी की गई है। नियमित निगरानी की बनाई जा रही योजना पुलिस की ओर से इन स्थलों पर ‘पुलिस दीदी’ समेत अन्य माध्यमों से नियमित निगरानी रखने की योजना बनाई जा रही है। इसके साथ ही संवेदनशील और अधिक भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल को मोटरसाइकिल से लैस कर सक्रिय सुरक्षा व्यवस्था विकसित करने की योजना पर भी काम चल रहा है। इससे किसी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम कम समय में मौके पर पहुंच सकेगी। बताया गया कि बौसी थाना क्षेत्र के मंदार पर्वत पर हाल में युवती के साथ छेड़खानी की घटना सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यह पहल शुरू की है। पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा की होगी व्यवस्था पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि जिले के पर्यटन, धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को चिह्नित कर वहां नियमित गश्ती और निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इससे ऐसे स्थलों पर आने वाले लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सकेगा। बांका के पर्यटन, धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर अब सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी। जिले के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों का सूचीकरण कराया जा रहा है। इसमें मंदार पर्वत, जेठोरनाथ मंदिर, ओढ़नी डैम समेत अन्य प्रमुख स्थलों को शामिल किया जा रहा है। इन स्थानों पर नियमित पुलिस गश्ती की व्यवस्था करने की तैयारी है, ताकि पर्यटकों, श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बांका पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार द्वारा यह सूचना जारी की गई है। नियमित निगरानी की बनाई जा रही योजना पुलिस की ओर से इन स्थलों पर ‘पुलिस दीदी’ समेत अन्य माध्यमों से नियमित निगरानी रखने की योजना बनाई जा रही है। इसके साथ ही संवेदनशील और अधिक भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल को मोटरसाइकिल से लैस कर सक्रिय सुरक्षा व्यवस्था विकसित करने की योजना पर भी काम चल रहा है। इससे किसी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम कम समय में मौके पर पहुंच सकेगी। बताया गया कि बौसी थाना क्षेत्र के मंदार पर्वत पर हाल में युवती के साथ छेड़खानी की घटना सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यह पहल शुरू की है। पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा की होगी व्यवस्था पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि जिले के पर्यटन, धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को चिह्नित कर वहां नियमित गश्ती और निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इससे ऐसे स्थलों पर आने वाले लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सकेगा।

