सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य का परीक्षण:बीपी-शुगर समेत हुई कई जांचें, आगे भी लगेंगे शिविर

सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य का परीक्षण:बीपी-शुगर समेत हुई कई जांचें, आगे भी लगेंगे शिविर

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत मंगलवार को सफाईकर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहन बड़ोदिया में हुआ, जहां डॉक्टरों ने मोहन बड़ोदिया क्लस्टर से जुड़ी सभी ग्राम पंचायतों के सफाईकर्मियों और सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान बीपी, शुगर समेत कई जरूरी जांचें हुईं। शिविर में जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया की स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी आरती पडोले, अजय सक्सेना, पंचायत सचिव अर्जुन सिंह चौहान, करण सिंह सिसोदिया, प्रभारी बीएमओ देवनारायण रुहेला, बीईई बनेसिंह भिलाला और स्टाफ नर्स सीता मौजूद रहे। यहां भी लगेंगे शिविर आरती पडोले ने बताया कि सफाईकर्मियों के लिए अगले शिविर भी लगेंगे। 30 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुपाड़ा में चौमा और दुपाड़ा क्लस्टर के सफाईकर्मियों की जांच होगी। 1 अक्टूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुलाना में मंगलाज, सलसलाई, गुलाना और बोलाई क्लस्टर के सफाईकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *