MLC चुनाव के लिए जिला-अनुमंडल स्तर पर कोषांग गठित:सिंगल विंडो व्यवस्था लागू; रैली-जुलूस से लेकर वाहनों की अनुमति होगी आसान

MLC चुनाव के लिए जिला-अनुमंडल स्तर पर कोषांग गठित:सिंगल विंडो व्यवस्था लागू; रैली-जुलूस से लेकर वाहनों की अनुमति होगी आसान

बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन को सुचारू, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कौशल कुमार ने एकल खिड़की व्यवस्था (सिंगल विंडो सिस्टम) लागू करने का आदेश जारी किया है। इसके तहत राजनीतिक दलों और अभ्यर्थियों को चुनावी गतिविधियों के लिए विभिन्न विभागों से अनुमति लेने की प्रक्रिया एक ही व्यवस्था के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। निर्वाचन के दौरान आमसभा, रैली, जुलूस, वाहनों के उपयोग और गैर-वाणिज्यिक हवाई अड्डा, हेलीपैड के इस्तेमाल के लिए आवश्यक स्वीकृति एवं अनुमोदन एकल खिड़की व्यवस्था के माध्यम से दिया जाएगा। वहीं, लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के स्तर से जारी की जाएगी। जिला आईटी सेल में बना सिंगल विंडो कोषांग जिला स्तर पर जिला आईटी सेल में एकल खिड़की कोषांग का गठन किया गया है। इसमें आईटी सेल में कार्यरत एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों को लगाया गया है। वरीय उप समाहर्ता सोनल कुमार महतो को कोषांग का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी को प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्राप्त करने, आवेदनों की जांच कराने और सक्षम प्राधिकार के समक्ष अनुमति के लिए प्रस्तुत करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। सदर, बेनीपुर और बिरौल में लाउडस्पीकर की अनुमति लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति के लिए सदर, बेनीपुर एवं बिरौल अनुमंडल कार्यालयों में एकल खिड़की काउंटर कार्यरत रहेगा। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी इन काउंटरों के संचालन के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के साथ कंप्यूटर, स्टेशनरी और अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। पुलिस विभाग से समन्वय के लिए जिला स्तर के एकल खिड़की कोषांग में नोडल पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति वरीय पुलिस अधीक्षक के स्तर से की जाएगी। नोडल पुलिस पदाधिकारी जिला मुख्यालय में रहकर सभी थानाध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे और आवेदनों से संबंधित आवश्यक एनओसी की प्रक्रिया पूरी कराएंगे। अनुमंडल स्तर पर भी कोषांग का गठन आवेदन जमा करने और अनुमोदन की प्रक्रिया के लिए सदर, बेनीपुर एवं बिरौल अनुमंडल स्तर पर भी कोषांग गठित किए जाएंगे। यहां अंचलाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा विद्यालय, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्राचार्य समेत संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक अनुमति एवं एनओसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिला प्रशासन के अनुसार, सिंगल विंडो व्यवस्था का उद्देश्य चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों और अभ्यर्थियों को विभिन्न गतिविधियों के लिए आवश्यक अनुमति निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराना है। स्नातक के 3 और शिक्षक के 5 अभ्यर्थियों ने कटाई नाजीर रसीद इधर, 05-दरभंगा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों द्वारा नाजीर रसीद कटाने का सिलसिला भी जारी है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अब तक तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन हेतु नाजीर रसीद कटाई है। इनमें समस्तीपुर के धर्माश रंजन, मुजफ्फरपुर के डॉ. अमरजी कुमार और मधुबनी के ब्रह्मदेव यादव शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पांच अभ्यर्थियों ने नाजीर रसीद कटाई है। इनमें समस्तीपुर के भुवनेश्वर राम, बेगूसराय के सुरेश प्रसाद राय, संतोष कुमार ईश्वर तथा मधुबनी के अहदुल्ला और सुलतान अहमद शामिल हैं। नामांकन की प्रक्रिया निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम और प्रावधानों के अनुसार जारी है। बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन को सुचारू, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कौशल कुमार ने एकल खिड़की व्यवस्था (सिंगल विंडो सिस्टम) लागू करने का आदेश जारी किया है। इसके तहत राजनीतिक दलों और अभ्यर्थियों को चुनावी गतिविधियों के लिए विभिन्न विभागों से अनुमति लेने की प्रक्रिया एक ही व्यवस्था के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। निर्वाचन के दौरान आमसभा, रैली, जुलूस, वाहनों के उपयोग और गैर-वाणिज्यिक हवाई अड्डा, हेलीपैड के इस्तेमाल के लिए आवश्यक स्वीकृति एवं अनुमोदन एकल खिड़की व्यवस्था के माध्यम से दिया जाएगा। वहीं, लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के स्तर से जारी की जाएगी। जिला आईटी सेल में बना सिंगल विंडो कोषांग जिला स्तर पर जिला आईटी सेल में एकल खिड़की कोषांग का गठन किया गया है। इसमें आईटी सेल में कार्यरत एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों को लगाया गया है। वरीय उप समाहर्ता सोनल कुमार महतो को कोषांग का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी को प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्राप्त करने, आवेदनों की जांच कराने और सक्षम प्राधिकार के समक्ष अनुमति के लिए प्रस्तुत करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। सदर, बेनीपुर और बिरौल में लाउडस्पीकर की अनुमति लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति के लिए सदर, बेनीपुर एवं बिरौल अनुमंडल कार्यालयों में एकल खिड़की काउंटर कार्यरत रहेगा। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी इन काउंटरों के संचालन के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के साथ कंप्यूटर, स्टेशनरी और अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। पुलिस विभाग से समन्वय के लिए जिला स्तर के एकल खिड़की कोषांग में नोडल पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति वरीय पुलिस अधीक्षक के स्तर से की जाएगी। नोडल पुलिस पदाधिकारी जिला मुख्यालय में रहकर सभी थानाध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे और आवेदनों से संबंधित आवश्यक एनओसी की प्रक्रिया पूरी कराएंगे। अनुमंडल स्तर पर भी कोषांग का गठन आवेदन जमा करने और अनुमोदन की प्रक्रिया के लिए सदर, बेनीपुर एवं बिरौल अनुमंडल स्तर पर भी कोषांग गठित किए जाएंगे। यहां अंचलाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा विद्यालय, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्राचार्य समेत संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक अनुमति एवं एनओसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिला प्रशासन के अनुसार, सिंगल विंडो व्यवस्था का उद्देश्य चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों और अभ्यर्थियों को विभिन्न गतिविधियों के लिए आवश्यक अनुमति निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराना है। स्नातक के 3 और शिक्षक के 5 अभ्यर्थियों ने कटाई नाजीर रसीद इधर, 05-दरभंगा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों द्वारा नाजीर रसीद कटाने का सिलसिला भी जारी है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अब तक तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन हेतु नाजीर रसीद कटाई है। इनमें समस्तीपुर के धर्माश रंजन, मुजफ्फरपुर के डॉ. अमरजी कुमार और मधुबनी के ब्रह्मदेव यादव शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पांच अभ्यर्थियों ने नाजीर रसीद कटाई है। इनमें समस्तीपुर के भुवनेश्वर राम, बेगूसराय के सुरेश प्रसाद राय, संतोष कुमार ईश्वर तथा मधुबनी के अहदुल्ला और सुलतान अहमद शामिल हैं। नामांकन की प्रक्रिया निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम और प्रावधानों के अनुसार जारी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *