राजेश राम दिल्ली में CWC बैठक में होंगे शामिल:दलित मुद्दे पर देश में आंदोलन कर सकती कांग्रेस, SIR पर भी प्रोटेस्ट की बनाएगी रणनीति

राजेश राम दिल्ली में CWC बैठक में होंगे शामिल:दलित मुद्दे पर देश में आंदोलन कर सकती कांग्रेस, SIR पर भी प्रोटेस्ट की बनाएगी रणनीति

दिल्ली में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक है। इस बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम शामिल होंगे। SIR और चुनाव आयोग के विवाद के बीच कांग्रेस ने ये बैठक बुलाई है। पार्टी इस बैठक में SIR के विरोध में देशव्यापी आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा करेगी। अध्यक्षता कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे साथ में राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कांग्रेस दलित मुद्दे को लेकर एक बड़ा आंदोलन कर सकती है। इसके लिए देश भर के एससी-एसटी विधायकों, सांसदों, पूर्व विधायकों, सांसदों को बुलाया गया है। दलित मुद्दे को लेकर देश भर में आंदोलन कर सकती कांग्रेस उत्तराखंड के हल्द्वानी में 8 अगस्त 2026 को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद रामलीला मैदान का गंगाजल छिड़क कर और हवन कर ‘शुद्धिकरण’ किया गया था। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि यह शुद्धिकरण इसलिए किया गया क्योंकि मल्लिकार्जुन खड़गे दलित समुदाय से आते हैं। इसे खड़गे और अनुसूचित जाति (SC) का अपमान बताया गया था। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस देश भर में दलितों को लेकर एक बड़ा आंदोलन कर सकती है। इसकी रणनीति को लेकर भी आज के बैठक में चर्चा होगी। CWC बैठक में संगठनात्मक रणनीति तय होने की संभावना SIR को लेकर कांग्रेस पहले से ही केंद्र और चुनाव आयोग के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए है। पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया में गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। कांग्रेस ने पहले ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान भी चलाया था। अब चुनाव आयोग के भीतर SIR और मतदाता सूची से जुड़े मामलों को लेकर कथित मतभेद सामने आने के बाद कांग्रेस ने अपना हमला और तेज कर दिया है। पार्टी की CWC बैठक में इसी मुद्दे पर आगे की राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति तय होने की संभावना है।
CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग कर रही है। पार्टी का कहना है कि चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं और SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता की जानी चाहिए। दिल्ली में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक है। इस बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम शामिल होंगे। SIR और चुनाव आयोग के विवाद के बीच कांग्रेस ने ये बैठक बुलाई है। पार्टी इस बैठक में SIR के विरोध में देशव्यापी आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा करेगी। अध्यक्षता कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे साथ में राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कांग्रेस दलित मुद्दे को लेकर एक बड़ा आंदोलन कर सकती है। इसके लिए देश भर के एससी-एसटी विधायकों, सांसदों, पूर्व विधायकों, सांसदों को बुलाया गया है। दलित मुद्दे को लेकर देश भर में आंदोलन कर सकती कांग्रेस उत्तराखंड के हल्द्वानी में 8 अगस्त 2026 को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद रामलीला मैदान का गंगाजल छिड़क कर और हवन कर ‘शुद्धिकरण’ किया गया था। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि यह शुद्धिकरण इसलिए किया गया क्योंकि मल्लिकार्जुन खड़गे दलित समुदाय से आते हैं। इसे खड़गे और अनुसूचित जाति (SC) का अपमान बताया गया था। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस देश भर में दलितों को लेकर एक बड़ा आंदोलन कर सकती है। इसकी रणनीति को लेकर भी आज के बैठक में चर्चा होगी। CWC बैठक में संगठनात्मक रणनीति तय होने की संभावना SIR को लेकर कांग्रेस पहले से ही केंद्र और चुनाव आयोग के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए है। पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया में गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। कांग्रेस ने पहले ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान भी चलाया था। अब चुनाव आयोग के भीतर SIR और मतदाता सूची से जुड़े मामलों को लेकर कथित मतभेद सामने आने के बाद कांग्रेस ने अपना हमला और तेज कर दिया है। पार्टी की CWC बैठक में इसी मुद्दे पर आगे की राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति तय होने की संभावना है।
CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग कर रही है। पार्टी का कहना है कि चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं और SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता की जानी चाहिए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *