समस्तीपुर में 1608 लीटर शराब नष्ट:जिलाधिकारी के निर्देश पर मुफस्सिल थाना परिसर में हुई कार्रवाई; वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई

समस्तीपुर में 1608 लीटर शराब नष्ट:जिलाधिकारी के निर्देश पर मुफस्सिल थाना परिसर में हुई कार्रवाई; वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई

समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना परिसर में जिलाधिकारी के निर्देश पर 14 कांडों में जब्त 1608 लीटर देसी और विदेशी शराब को नष्ट किया गया। इस कार्रवाई की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। उत्पाद विभाग के निरीक्षक सुधीर कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह और अंचल अधिकारी की निगरानी में यह शराब नष्ट की गई। शराब मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से गुप्त सूचना के आधार पर बरामद की गई थी। कोर्ट और सक्षम अधिकारी से मंजूरी मिलने के बाद यह कार्रवाई हुई। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस लगातार चला रही है अभियान बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन के खिलाफ पुलिस एवं उत्पाद विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी अभियान के तहत मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भी समय-समय पर कार्रवाई कर शराब की बरामदगी की जाती रही है। अब जब्त शराब के विनष्टीकरण की कार्रवाई से थाना परिसर में लंबे समय से रखी जब्त शराब का विनष्टिकरण किया गया। समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना परिसर में जिलाधिकारी के निर्देश पर 14 कांडों में जब्त 1608 लीटर देसी और विदेशी शराब को नष्ट किया गया। इस कार्रवाई की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। उत्पाद विभाग के निरीक्षक सुधीर कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह और अंचल अधिकारी की निगरानी में यह शराब नष्ट की गई। शराब मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से गुप्त सूचना के आधार पर बरामद की गई थी। कोर्ट और सक्षम अधिकारी से मंजूरी मिलने के बाद यह कार्रवाई हुई। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस लगातार चला रही है अभियान बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन के खिलाफ पुलिस एवं उत्पाद विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी अभियान के तहत मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भी समय-समय पर कार्रवाई कर शराब की बरामदगी की जाती रही है। अब जब्त शराब के विनष्टीकरण की कार्रवाई से थाना परिसर में लंबे समय से रखी जब्त शराब का विनष्टिकरण किया गया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *