शाहगंज में दुर्गा पूजा समिति की बैठक:पंडाल, भंडारे और सुरक्षा पर बनेगी रणनीति

शाहगंज में दुर्गा पूजा समिति की बैठक:पंडाल, भंडारे और सुरक्षा पर बनेगी रणनीति

शाहगंज में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति की ओर से दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 की रूपरेखा तय करने के लिए राजपुर रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर प्रांगण में रविवार शाम 7 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। समिति ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मोहल्लेवासियों से बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने की अपील की है। इस दौरान मुख्य रूप से पूजा के बजट, चंदा संग्रह, माता की मूर्ति, पंडाल और लाइट-साउंड व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही सप्तमी, अष्टमी व नवमी पर भोग-प्रसाद एवं भंडारे के आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और महोत्सव को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी तय की जाएंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *