एशियन गेम्स में भिवानी के यशवीर ने जीता सिल्वर मेडल:85.72 मीटर जेवलिन थ्रो किया, 2017 में पिता से प्रेरणा लेकर की थी शुरुआत

एशियन गेम्स में भिवानी के यशवीर ने जीता सिल्वर मेडल:85.72 मीटर जेवलिन थ्रो किया, 2017 में पिता से प्रेरणा लेकर की थी शुरुआत

जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भिवानी के गांव देवसर निवासी यशवीर सिंह ने जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल भारत को दिलाया। यशवीर सिंह के मेडल जीतने पर परिवार में खुशी का माहौल है। यशवीर सिंह के चाचा फतेह तंवर ने कहा कि उन्हें गोल्ड मेडल की उम्मीद थी और अनुमान था कि यशवीर 88 मीटर से ज्यादा जैवलिन फेंकेगा, लेकिन मौसम खराब होने के कारण नहीं फेंक पाए। यशवीर सिंह ने वर्ष 2017 में अपने पिता राय सिंह से प्रेरणा लेकर जेवलिन थ्रो खेलना शुरू किया था। यशवीर सिंह के दादा भी 400 मीटर हर्डल के खिलाड़ी रहे हैं। वहीं यशवीर के पिता जेवलिन थ्रो के खिलाड़ी रहे और नेशनल में कई मेडल भी जीते।उन्होंने बताया कि यशवीर सिंह ने 85.72 मीटर के पर्सनल बेस्ट के साथ सिल्वर मेडल जीता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *