समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से बदसलूकी और मारपीट मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। जिसकी पहचान लाट बसेपुरा गांव के रविद्र सहनी के रूप में की गई है। इस मामले में शुक्रवार को लाटबसेपुरा गांव निवासी धर्मेंद्र सहनी और शनिवार को मोरवा के रोशन कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी हुई थी। इस मामले में अब तक 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार रविद्र सहनी पर पूर्व में पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। वार्ड सदस्य भी रह चुका है। वायरल वीडियो में युवक को छाता से मारने का प्रयास कर रहा युवक रविंद्र सहनी है। युवक-युवती से बदसलूकी की कुछ तस्वीरें… अब जानिए वीडियो में क्या है? वायरल वीडियो में एक युवक स्कूटी पर बैठा दिखाई दे रहा है, जबकि युवती पास खड़ी है। दोनों को करीब 8-10 लोगों ने घेर रखा है। कुछ लोग गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। युवती को अपना दोस्त बताए जाने पर एक व्यक्ति छाते से उसके लड़के के चेहरे पर वार करने की कोशिश करता दिखाई देता है। युवती बार-बार हाथ जोड़कर उन्हें जाने देने की गुहार लगाती दिखाई देती है। जब दोनों को वहां से जाने नहीं दिया जाता, तो युवती रोने लगती है। वो कहती है कि अगर आपलोग बोलिएगा को इसे राखी बांध देंगे। इसके बाद बदसलूकी की गई। वीडियो में क्या बातचीत है वो जानिए लड़की- मेरे गार्जियन से बात कीजिए ना, सबको पता है। कुछ गलत करेंगे तब न बोलिएगा। लड़का- हमलोग गलत नहीं है। आरोपी- चुप रहो, ज्यादा बोलोगे। गार्जियन को यहीं बुलाओ। वीडियो बनाओ इसका। तुम दोनों की शादी कराएंगे। लड़की- आपलोगों के पैर छू रहे हैं, हमलोग गलत नहीं हैं। माफ कर दीजिए। आरोपी- तुमलोगों का वीडियो वायरल करेंगे। लड़की- रोते हुए बोल रही है कि छोड़ दीजिए। आरोपी- हम कुछ नहीं जानते, रोएगी तुम, दोनों की शादी कराएंगे। इतना मारेंगे ना, कोई काम नहीं देगा। लड़की- मैं इसकी बहन जैसी हूं, आपलोग बोलिएगा तो इसको राखी बांध देंगे। आरोपी- गार्जियन बाद में आएंगे, पहले दोनों की शादी कराएंगे। इसका मोबाइल छीन लो। समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से बदसलूकी और मारपीट मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। जिसकी पहचान लाट बसेपुरा गांव के रविद्र सहनी के रूप में की गई है। इस मामले में शुक्रवार को लाटबसेपुरा गांव निवासी धर्मेंद्र सहनी और शनिवार को मोरवा के रोशन कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी हुई थी। इस मामले में अब तक 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार रविद्र सहनी पर पूर्व में पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। वार्ड सदस्य भी रह चुका है। वायरल वीडियो में युवक को छाता से मारने का प्रयास कर रहा युवक रविंद्र सहनी है। युवक-युवती से बदसलूकी की कुछ तस्वीरें… अब जानिए वीडियो में क्या है? वायरल वीडियो में एक युवक स्कूटी पर बैठा दिखाई दे रहा है, जबकि युवती पास खड़ी है। दोनों को करीब 8-10 लोगों ने घेर रखा है। कुछ लोग गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। युवती को अपना दोस्त बताए जाने पर एक व्यक्ति छाते से उसके लड़के के चेहरे पर वार करने की कोशिश करता दिखाई देता है। युवती बार-बार हाथ जोड़कर उन्हें जाने देने की गुहार लगाती दिखाई देती है। जब दोनों को वहां से जाने नहीं दिया जाता, तो युवती रोने लगती है। वो कहती है कि अगर आपलोग बोलिएगा को इसे राखी बांध देंगे। इसके बाद बदसलूकी की गई। वीडियो में क्या बातचीत है वो जानिए लड़की- मेरे गार्जियन से बात कीजिए ना, सबको पता है। कुछ गलत करेंगे तब न बोलिएगा। लड़का- हमलोग गलत नहीं है। आरोपी- चुप रहो, ज्यादा बोलोगे। गार्जियन को यहीं बुलाओ। वीडियो बनाओ इसका। तुम दोनों की शादी कराएंगे। लड़की- आपलोगों के पैर छू रहे हैं, हमलोग गलत नहीं हैं। माफ कर दीजिए। आरोपी- तुमलोगों का वीडियो वायरल करेंगे। लड़की- रोते हुए बोल रही है कि छोड़ दीजिए। आरोपी- हम कुछ नहीं जानते, रोएगी तुम, दोनों की शादी कराएंगे। इतना मारेंगे ना, कोई काम नहीं देगा। लड़की- मैं इसकी बहन जैसी हूं, आपलोग बोलिएगा तो इसको राखी बांध देंगे। आरोपी- गार्जियन बाद में आएंगे, पहले दोनों की शादी कराएंगे। इसका मोबाइल छीन लो।

