मोतिहारी में चंपारण तटबंध का रिंग बांध टूटा:70 घरों में घुसा पानी, SDO ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

मोतिहारी में चंपारण तटबंध का रिंग बांध टूटा:70 घरों में घुसा पानी, SDO ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

नेपाल में लगातार बारिश से गंडक नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। पूर्वी चंपारण में मंगलवार की अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे सरेया पंचायत के लोकनाथपुर के पास चंपारण तटबंध का रिंग बांध टूट गया। इससे आसपास के रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया और करीब 70 घरों में घुस गया। अचानक पानी आने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। SDO ने हालात का लिया जायजा बांध टूटने की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ। एसडीओ समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने टूटे बांध का निरीक्षण कर तुरंत मरम्मत का काम शुरू कराया। जल संसाधन विभाग की टीम को पानी का बहाव रोकने और बांध की मरम्मत के लिए लगाया गया है। पीड़ितों के भोजन के लिए कम्युनिटी किचन तैयार बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन राहत व्यवस्था शुरू कर रहा है। कम्युनिटी किचन की तैयारी है ताकि पीड़ितों को भोजन मिल सके। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी अधिकारियों को अलर्ट किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। नेपाल में लगातार बारिश से गंडक नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। पूर्वी चंपारण में मंगलवार की अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे सरेया पंचायत के लोकनाथपुर के पास चंपारण तटबंध का रिंग बांध टूट गया। इससे आसपास के रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया और करीब 70 घरों में घुस गया। अचानक पानी आने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। SDO ने हालात का लिया जायजा बांध टूटने की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ। एसडीओ समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने टूटे बांध का निरीक्षण कर तुरंत मरम्मत का काम शुरू कराया। जल संसाधन विभाग की टीम को पानी का बहाव रोकने और बांध की मरम्मत के लिए लगाया गया है। पीड़ितों के भोजन के लिए कम्युनिटी किचन तैयार बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन राहत व्यवस्था शुरू कर रहा है। कम्युनिटी किचन की तैयारी है ताकि पीड़ितों को भोजन मिल सके। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी अधिकारियों को अलर्ट किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *