बच्चा वार्ड में जला-सड़ा चावल, रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद:SKMCH निरीक्षण में विधायक ने लगाई अधिकारियों की क्लास, बोलीं- ऐसा खाना नहीं चलेगा

बच्चा वार्ड में जला-सड़ा चावल, रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद:SKMCH निरीक्षण में विधायक ने लगाई अधिकारियों की क्लास, बोलीं- ऐसा खाना नहीं चलेगा

मुजफ्फरपुर के SKMCH में मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने नाराजगी जताई। सोमवार को अस्पताल के निरीक्षण के दौरान वह बच्चा वार्ड पहुंची। विधायक ने मौके पर मौजूद अस्पताल के अधिकारियों और कर्मियों के सामने भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और व्यवस्था में जल्द सुधार करने को कहा। विधायक ने कहा कि उन्होंने खुद चावल को देखा और खाकर भी जांचा। उनके अनुसार चावल से जले होने की गंध आ रही थी। उन्होंने कहा कि मरीजों और बच्चों को पौष्टिक, साफ और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ‘सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी’ विधायक ने अस्पताल की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी लापरवाही या गड़बड़ी मिल रही है, उसे तत्काल ठीक किया जाए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से कहा कि मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की नियमित निगरानी हो और शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। विधायक के मुताबिक अस्पताल अधीक्षक ने उन्हें बताया कि व्यवस्था सुधारने के लिए काम किया जा रहा है और आने वाले समय में इसमें और सुधार किया जाएगा। दो रजिस्ट्रेशन सेंटर बंद मिले, मरीज लाइन में खड़े थे निरीक्षण के दौरान दो रजिस्ट्रेशन सेंटर बंद मिले। इनमें महिला और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निर्धारित काउंटर भी शामिल था। विधायक ने बताया कि वहां मरीज और उनके परिजन लंबी लाइन में खड़े थे। एक महिला बच्ची को गोद में लेकर लाइन में खड़ी थी। उन्होंने तत्काल अस्पताल अधीक्षक से बात कर बंद काउंटर को चालू कराने और मरीजों को परेशानी से बचाने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि मरीजों को रजिस्ट्रेशन के लिए घंटों इंतजार करना पड़े, यह व्यवस्था ठीक नहीं है। लावारिस वार्ड में बदबू, सफाई पर भी नाराजगी अस्पताल के लावारिस वार्ड में भी विधायक ने अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने वहां बदबू होने की बात कही और सफाई की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मियों को व्यवस्था ठीक रखने का निर्देश दिया। अस्पताल परिसर में सामान्य साफ-सफाई की स्थिति में भी कुछ जगहों पर कमियां मिलीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। पोस्टमार्टम स्थल पर शेड की जरूरत विधायक ने पोस्टमार्टम स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वहां शेड की जरूरत है। बारिश या तेज धूप के दौरान शव लेकर आने वाले परिजनों को परेशानी होती है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने को कहा। डॉक्टरों की कमी समेत कई समस्याएं सामने आई निरीक्षण के दौरान विधायक ने चिकित्सकों, मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान कुछ विभागों में डॉक्टरों की कमी, आधारभूत सुविधाओं की कमी और अन्य व्यवस्थागत समस्याओं की जानकारी मिली। विधायक ने कहा कि SKMCH उत्तर बिहार का प्रमुख अस्पताल है और यहां मुजफ्फरपुर के अलावा दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में मरीजों को बेहतर इलाज और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री को देंगी जानकारी विधायक ने कहा कि अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सामने आई समस्याओं को लेकर वह स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखेंगी। साथ ही मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को भी स्थिति से अवगत कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि SKMCH उनके विधानसभा क्षेत्र में आता है, इसलिए यहां आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं मिलें, यह उनकी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के मरीजों के साथ-साथ दूसरे जिलों से आने वाले मरीज भी उनके लिए महत्वपूर्ण हैं। विधायक के निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिया गया। अब भोजन, रजिस्ट्रेशन, सफाई, लावारिस वार्ड और अन्य व्यवस्थाओं में किए जाने वाले सुधार पर नजर रहेगी। मुजफ्फरपुर के SKMCH में मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने नाराजगी जताई। सोमवार को अस्पताल के निरीक्षण के दौरान वह बच्चा वार्ड पहुंची। विधायक ने मौके पर मौजूद अस्पताल के अधिकारियों और कर्मियों के सामने भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और व्यवस्था में जल्द सुधार करने को कहा। विधायक ने कहा कि उन्होंने खुद चावल को देखा और खाकर भी जांचा। उनके अनुसार चावल से जले होने की गंध आ रही थी। उन्होंने कहा कि मरीजों और बच्चों को पौष्टिक, साफ और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ‘सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी’ विधायक ने अस्पताल की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी लापरवाही या गड़बड़ी मिल रही है, उसे तत्काल ठीक किया जाए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से कहा कि मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की नियमित निगरानी हो और शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। विधायक के मुताबिक अस्पताल अधीक्षक ने उन्हें बताया कि व्यवस्था सुधारने के लिए काम किया जा रहा है और आने वाले समय में इसमें और सुधार किया जाएगा। दो रजिस्ट्रेशन सेंटर बंद मिले, मरीज लाइन में खड़े थे निरीक्षण के दौरान दो रजिस्ट्रेशन सेंटर बंद मिले। इनमें महिला और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निर्धारित काउंटर भी शामिल था। विधायक ने बताया कि वहां मरीज और उनके परिजन लंबी लाइन में खड़े थे। एक महिला बच्ची को गोद में लेकर लाइन में खड़ी थी। उन्होंने तत्काल अस्पताल अधीक्षक से बात कर बंद काउंटर को चालू कराने और मरीजों को परेशानी से बचाने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि मरीजों को रजिस्ट्रेशन के लिए घंटों इंतजार करना पड़े, यह व्यवस्था ठीक नहीं है। लावारिस वार्ड में बदबू, सफाई पर भी नाराजगी अस्पताल के लावारिस वार्ड में भी विधायक ने अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने वहां बदबू होने की बात कही और सफाई की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मियों को व्यवस्था ठीक रखने का निर्देश दिया। अस्पताल परिसर में सामान्य साफ-सफाई की स्थिति में भी कुछ जगहों पर कमियां मिलीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। पोस्टमार्टम स्थल पर शेड की जरूरत विधायक ने पोस्टमार्टम स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वहां शेड की जरूरत है। बारिश या तेज धूप के दौरान शव लेकर आने वाले परिजनों को परेशानी होती है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने को कहा। डॉक्टरों की कमी समेत कई समस्याएं सामने आई निरीक्षण के दौरान विधायक ने चिकित्सकों, मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान कुछ विभागों में डॉक्टरों की कमी, आधारभूत सुविधाओं की कमी और अन्य व्यवस्थागत समस्याओं की जानकारी मिली। विधायक ने कहा कि SKMCH उत्तर बिहार का प्रमुख अस्पताल है और यहां मुजफ्फरपुर के अलावा दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में मरीजों को बेहतर इलाज और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री को देंगी जानकारी विधायक ने कहा कि अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सामने आई समस्याओं को लेकर वह स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखेंगी। साथ ही मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को भी स्थिति से अवगत कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि SKMCH उनके विधानसभा क्षेत्र में आता है, इसलिए यहां आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं मिलें, यह उनकी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के मरीजों के साथ-साथ दूसरे जिलों से आने वाले मरीज भी उनके लिए महत्वपूर्ण हैं। विधायक के निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिया गया। अब भोजन, रजिस्ट्रेशन, सफाई, लावारिस वार्ड और अन्य व्यवस्थाओं में किए जाने वाले सुधार पर नजर रहेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *