राजकीय कन्या महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ की ओर से नेत्रदान जागरूकता एवं आंखों की देखभाल विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. कमलजीत मान की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जन सेवा हॉस्पिटल की विशेषज्ञ डॉ. नवप्रीत कौर ने नेत्रदान का महत्व समझाकर भ्रांतियां दूर कीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नेत्रदान में पूरी आंख नहीं निकाली जाती। केवल ऊपरी हिस्सा (कॉर्निया) लिया जाता है। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को आंखों के व्यायाम भी सिखाए। डॉ. एसएस टांटिया मेमोरियल आई डोनेशन अवेयरनेस ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. ऋचा कुक्कड़ ने भी विचार रखे। मंच संचालन डॉ. पूनम बजाज ने किया। छात्राओं को जागरूकता के लिए पेम्फलेट बांटे गए।

