अवबोध कोचिंग क्लासेज में हुए समारोह में सरकारी सेवाओं में नियुक्त होने वाले छात्रों का सम्मान किया गया। स्कूल शिक्षा राजस्थान सेनि संयुक्त निदेशक महावीर सिंह पूनिया ने बताया कि विगत दो वर्षों में 40 से अधिक प्रतिभागियों का चयन सरकारी भर्तियों में हो चुका है। इस वर्ष चतुर्थ श्रेणी भर्ती में 25 में से प्रतिभागियों का अंतिम रूप से चयन हुआ है। टीचर लेवल एक में मोनिका कुमारी, पूजा मुहाल व रोहित कुमार, एयर फोर्स में वरूण कुमार, पुलिस में रजत कुमार, रेनू कुमारी, जेल प्रहरी में प्रमोद कुमार, आर्मी में सचिन कुमार, लोकेंद्र कुमार व रोहित कुमार, सीआईएसएफ में विकास कुमार आदि प्रतिभागियों का सम्मान किया।

