जमुई छेड़छाड़ मामला:मुख्य आरोपी नंदन यादव कोर्ट में पेश, भेजा जेल

जमुई छेड़छाड़ मामला:मुख्य आरोपी नंदन यादव कोर्ट में पेश, भेजा जेल

मड़वा पहाड़ी के पास दसवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव को सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को चार थानों की पुलिस की मौजूदगी में सदर अस्पताल से न्यायालय लाया गया। पेशी के बाद न्यायालय के आदेश पर नंदन को जेल भेज दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में सादे लिबास में भी पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई थी। जानकारी के अनुसार बीते 19 सितंबर को टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ी की ओर अपने सहयोगी के साथ घूमने गई दसवीं की छात्रा के साथ प्रतापपुर निवासी नंदन यादव और हरेराम यादव ने छेड़खानी की थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चित हुआ और पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई
तेज की। मड़वा पहाड़ी के पास दसवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव को सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को चार थानों की पुलिस की मौजूदगी में सदर अस्पताल से न्यायालय लाया गया। पेशी के बाद न्यायालय के आदेश पर नंदन को जेल भेज दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में सादे लिबास में भी पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई थी। जानकारी के अनुसार बीते 19 सितंबर को टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ी की ओर अपने सहयोगी के साथ घूमने गई दसवीं की छात्रा के साथ प्रतापपुर निवासी नंदन यादव और हरेराम यादव ने छेड़खानी की थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चित हुआ और पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई
तेज की।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *