बाजपट्टी में पुलिस ने शराब की खेप पकड़ी:23 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया, बाइक-स्कूटी जब्त

बाजपट्टी में पुलिस ने शराब की खेप पकड़ी:23 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया, बाइक-स्कूटी जब्त

सीतामढ़ी के बाजपट्टी में पुलिस ने रात की गश्त के दौरान तीन युवकों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 23 लीटर अंग्रेजी शराब, एक बाइक और एक स्कूटी जब्त की है। बाजपट्टी पुलिस के मुताबिक, रात की गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखने पर इन युवकों को रोका गया था। तलाशी में उनके पास से शराब मिली। पकड़े गए युवक नेपाल से शराब ला रहे थे और इसकी खरीद-बिक्री में शामिल थे। तीनों को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बाजपट्टी पुलिस शराबबंदी को लेकर लगातार अभियान चला रही है। पुलिस की कार्रवाई में लगातार शराब की खेप पकड़ी जा रही है और तस्करों की गिरफ्तारी भी हो रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपों की स्थिति साफ हो सकेगी। सीतामढ़ी के बाजपट्टी में पुलिस ने रात की गश्त के दौरान तीन युवकों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 23 लीटर अंग्रेजी शराब, एक बाइक और एक स्कूटी जब्त की है। बाजपट्टी पुलिस के मुताबिक, रात की गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखने पर इन युवकों को रोका गया था। तलाशी में उनके पास से शराब मिली। पकड़े गए युवक नेपाल से शराब ला रहे थे और इसकी खरीद-बिक्री में शामिल थे। तीनों को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बाजपट्टी पुलिस शराबबंदी को लेकर लगातार अभियान चला रही है। पुलिस की कार्रवाई में लगातार शराब की खेप पकड़ी जा रही है और तस्करों की गिरफ्तारी भी हो रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपों की स्थिति साफ हो सकेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *