बृजपुर पुलिस ने 77 मवेशी बचाए, 3 तस्कर गिरफ्तार:कंटेनर ट्रक में ठूंसे गए थे, नागौर-कालिंजर मार्ग पर पकड़े गए

बृजपुर पुलिस ने 77 मवेशी बचाए, 3 तस्कर गिरफ्तार:कंटेनर ट्रक में ठूंसे गए थे, नागौर-कालिंजर मार्ग पर पकड़े गए

बृजपुर पुलिस ने अवैध पशु तस्करी पर कार्रवाई करते हुए 77 मवेशियों को बचाया। कंटेनर ट्रक जब्त हुआ, जिसमें मवेशी क्रूरता से ठूंसे गए थे। ट्रक चालक समेत तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार हुए। थाना प्रभारी सोनम शर्मा और पूर्णानंद मिश्रा को 27 सितंबर को नागौर-कालिंजर मार्ग पर मवेशी तस्करी की जानकारी मिली। इसके बाद थाना प्रभारी सोनम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम तैनात हुई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ट्रक (MH 40 CM 6098) रोका। तलाशी में 2 से 4 साल के 77 मवेशी (भैंसें) खराब हालत में मिले। चालकों के पास वैध कागजात नहीं थे। पुलिस ने एहसान कुरैशी (कटनी, ट्रक चालक), नफीस खान (कटनी) और मोहम्मद अबरार (मुजफ्फरनगर) को पकड़ा। जब्त ट्रक व मवेशियों को कब्जे में लेकर उन पर पशु क्रूरता व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *