नारनौल में कांग्रेस ने निकाला रोष मार्च:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, महावीर चौक पर पुतला दहन; अशोक तंवर ने किया नेतृत्व

नारनौल में कांग्रेस ने निकाला रोष मार्च:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, महावीर चौक पर पुतला दहन; अशोक तंवर ने किया नेतृत्व

हरियाणा के नारनौल में आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी महेंद्रगढ़ की ओर से रोष मार्च निकाला गया। कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर यह प्रदर्शन किया। मार्च चितवन वाटिका से शुरू होकर महावीर चौक पहुंचा। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। रोष मार्च का नेतृत्व हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश का लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। हर वर्ग परेशान विधायक मंजू चौधरी ने कहा कि हर वर्ग परेशान है और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है। किसानों का हक मारा किसान कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर कृष्ण राव ने कहा कि किसान और मजदूर के हक की आवाज को दबाने के लिए वोटों की चोरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इसके खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। आंदोलन होगा तेज जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर यादव व महिला जिला अध्यक्षा डा. राजवती ने कहा कि यह प्रदर्शन केंद्र सरकार की नीतियों और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस की आपत्तियों के विरोध में किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष रवैया नहीं अपनाया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ये रहे मौजूद इस मौके पर नारनौल ब्लॉक अध्यक्ष मनपाल पटीकरा, सीहमा ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप यादव, अटेली ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह, कनीना ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशन, निजामपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार, प्रदीप यादव एडवोकेट, तेजपाल मांदी जिला महासचिव, नंदलाल यादव जिला महासचिव, संदीप संदीप नूनीवाल, श्याम सुंदर सोनी, कृष्ण शर्मा, अरुण राव, तोताराम कोहली, सुरेंद्र पाराशर, सीताराम सर्राफ व राजन सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *