राधिका मदान के ‘विवादित सीन’ वाले बयान पर भड़के यूजर्स, बोले- ‘ऐसे सीन बनाकर फिर नजरें खराब कह रहे’

राधिका मदान के ‘विवादित सीन’ वाले बयान पर भड़के यूजर्स, बोले- ‘ऐसे सीन बनाकर फिर नजरें खराब कह रहे’

Radhika Madan Film Lust Stories 3: राधिका मदान और विजय वर्मा ने विवादित सीन की शूटिंग के दौरान एक्टर्स के सामने आने वाले रिस्क और ऐसे वीडियो के ऑनलाइन सर्कुलेट होने की आशंका पर खुलकर बात की है। राधिका ने कहा कि कलाकार ऐसे सीन्स करते वक्त इस बात से अनजान नहीं होते कि उनके सीन के लीक होने की संभावना हमेशा बनी रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि डीपफेक और एआई के जरिए बनाए गए कंटेंट के खिलाफ साइबर पुलिस और कानूनी कार्रवाई मददगार हो सकती है। वहीं, विजय वर्मा ने कहा कि अगर एक्टर लगातार इस चिंता में रहें कि उनका सीन आगे कैसे इस्तेमाल या सर्कुलेट हो सकता है, तो इसका असर उनकी परफॉर्मेंस पर भी पड़ सकता है।

राधिका बोलीं हमे इसका डर होता है

राधिका मदान ने विवादित सीन से जुड़े जोखिमों पर बात करते हुए कहा कि एक्टर्स यह जानते हुए ऐसे सीन करते हैं कि उनके लीक होने की संभावना हमेशा मौजूद रहती है। उन्होंने इस तरह के कंटेंट के गलत इस्तेमाल को लेकर साइबर पुलिस और कानूनी कार्रवाई का रास्ता भी बताया।

राधिका ने इस संदर्भ में कहा कि अगर किसी की नजर खराब है, तो उसके लिए कलाकार क्या कर सकते हैं। उनके बयान का इशारा इस बात की ओर था कि किसी सीन को गलत नजरिए से देखना या उसका गलत इस्तेमाल करना कलाकार के नियंत्रण में नहीं होता।

राधिका के बयान पर यूजर्स ने उठाए सवाल

राधिका मदान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनकी बात पर सवाल उठाए। एक यूजर ने शुभश्री साहू के कथित वीडियो का जिक्र करते हुए लिखा कि जब वीडियो लीक हुआ था, तब फेमिनिस्ट्स ने विरोध किया था, लेकिन अब कथित तौर पर वही वीडियो पैसे के लिए बेचे जाने की बात कही जा रही है। एक अन्य यूजर ने इंटिमेट सीन को लेकर सवाल करते हुए लिखा कि ऐसे सीन करने के बाद किसी के देखने पर उसकी नजर को खराब बताना सही नहीं है।

वहीं, तीसरे यूजर ने राधिका के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘नजर तुम लोगों ने ऐसा सीन बनाकर सब खराब किया है।’ सोशल मीडिया पर आए इन कमेंट्स से साफ है कि विवादित सीन, उनकी प्राइवेसी और ऐसे कंटेंट के ऑनलाइन इस्तेमाल को लेकर लोगों के बीच अलग-अलग राय देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *