स्कूल में प्लास्टर गिरा, सतना में 4 बच्चे घायल:बारिश का पानी कक्षा में भरा था; बरामदे में बैठकर पढ़ रहे थे स्टूडेंट्स

स्कूल में प्लास्टर गिरा, सतना में 4 बच्चे घायल:बारिश का पानी कक्षा में भरा था; बरामदे में बैठकर पढ़ रहे थे स्टूडेंट्स

सतना जिले के फुटौंधी गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में सोमवार दोपहर बरामदे का प्लास्टर टूट गया। इससे पढ़ाई कर रहे चार बच्चे घायल हो गए, जिनमें तीन छात्राएं शामिल हैं। यह घटना दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुई। विद्यालय के कमरों में बारिश का पानी भरा था, इसलिए सभी बच्चों को बरामदे में बैठाकर पढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान छत का प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे गिर गया। सिर और पैर में चोट आई
घायलों में हर्ष कोल, पल्लवी कोल, जानवी कोल और रागनी पाल शामिल हैं। हर्ष, जानवी और रागनी के सिर में चोट लगी है, जबकि पल्लवी के पैर में चोट आई है। हेडमास्टर एसएन त्रिपाठी ने स्थानीय डॉक्टर बुलाकर बच्चों का प्राथमिक इलाज कराया। रागनी पाल के चाचा रजनीश पाल ने बताया कि सभी घायल बच्चों की हालत सामान्य है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार बारिश से भवन के छज्जे और प्लास्टर में नमी के कारण कमजोरी आई होगी। यह भवन करीब 10 साल पहले बना था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *