रानापुर-पारा मार्ग पर सोमवार दोपहर भूरीमाटी के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे समेत कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जननी 108 एम्बुलेंस (वाहन क्रमांक CGO4NS7470) के पायलट महेश सोलंकी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानापुर पहुंचाया। पहली बाइक पर चार लोग सवार थे पहली बाइक पर समला खड़कुई निवासी करण (45), गोविंद श्यामपुरा निवासी अनिता (20), विकास खड़कुई निवासी वंशिका (2) और मनीषा (30) घायल हुए हैं। दूसरी बाइक पर सालरपाड़ा निवासी मुकेश झीतरा (46) और सुनीता (45) घायल हुए हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानापुर में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद करण की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

