रसिक दुलारी शरण की मौत का मामला:मथुरा पुलिस ने जांच की तेज, साधु संतों ने की बैठक

रसिक दुलारी शरण की मौत का मामला:मथुरा पुलिस ने जांच की तेज, साधु संतों ने की बैठक

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस आश्रम में लगे कैमरों को खंगालने के साथ साथ यह पता लगाने में भी लगी है कि साधक ने अपना प्राइवेट पार्ट खुद काटा या किसी और ने। पुलिस इस मामले में जल्द आश्रम से जुड़े प्रमुख सेवादारों से भी पूछताछ कर सकती है। फ़िलहाल पुलिस ने रसिक दुलारी शरण का बल्ड सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेज दिया है। वहीं साधु संतों ने बैठक कर इस मामले में CBI जांच की मांग की है। सुलझने की बजाय उलझता जा रहा मामला साधक रसिक दुलारी शरण ने आत्महत्या क्यों की,उनका प्राइवेट पार्ट कैसे कटा यह गुत्थी सुलझने की बजाय और उलझती जा रही है। CCTV वीडियो में रसिक दुलारी शरण छत से कूदते दिखाई दे रहे हैं,लेकिन यह पता नहीं चल रहा है कि जिस कमरे में वह रहते थे वहां क्या हुआ। उनके कमरे में मिले ग्राइंडर से लिए गए फिंगर प्रिंट की भी पुलिस जांच कर रही है। इसके लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। साधु संतों ने की बैठक रसिक दुलारी शरण महाराज की मौत के मामले में सोमवार को वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज आश्रम में साधु संतों की एक बैठक हुई। इस बैठक में साधु संतों ने कहा इस मामले का जल्द पटाक्षेप लिया जाए। क्योंकि संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े कुछ लोग उनकी और श्री धाम वृंदावन की छवि धूमिल करने में लगे हुए हैं। संत प्रेमानंद महाराज राधा रानी के उपासक है। संतों ने बैठक में कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय या CBI स्तर की जांच की जाए। धर्म रक्षा संघ के बैनर तले हुई बैठक सोमवार को धर्म रक्षा संघ के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया। स्वामी हरिदास पीठाधीश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में साधु संतों ने वाराह घाट इलाके में स्थित गुरु कृपा कुंज बिल्डिंग में हुई साधक रसिक दुलारी शरण की मौत पर दुख जताते हुए अपने आक्रोश का इजहार किया। महंत मोहिनी शरण महाराज ने कहा कि जिस तरह की घटना हुई है उसकी संत समाज निंदा करता है। इस घटना से संत समाज आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा इस मामले को लेकर अभी तक केली कुंज से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। महंत मोहिनी शरण महाराज ने कहा कि अगर पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में लापरवाही बरती तो संतों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। यह कोई पहली घटना नहीं महंत गंगा दास महाराज ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले फ्लैट में आग लगी,एक लड़की 9 वीं मंजिल से गिर गई। अभी जो घटना हुई है वह बिल्कुल निंदनीय है। यह जो सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को मानने वाले लोग हैं वह इस तरह की घटना को बिल्कुल नहीं चाहते हैं। धर्माचार्य अंकित कृष्ण दास ने बताया कि संत प्रेमानंद महाराज को ध्यान देना चाहिए कि कोई कालनेमी आपके आश्रम में प्रवेश न करे जिससे आपकी छवि धूमिल हो। उन्होंने कहा यह छोटी घटना नहीं है। इससे सनातन धर्म को आहत पहुंचा है। उन्होंने कहा इसकी CBI जांच होनी चाहिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *