कुदरकोट के एरवा कटरा मार्ग पर स्थित गपकापुर गांव में रविवार रात हुकुम सिंह की झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने के समय हुकुम सिंह का बेटा राजीव कुमार झोपड़ी में सो रहा था। परिवार ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस आग में झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। हुकुम सिंह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि उनका बेटा राजीव फास्ट फूड की दुकान चलाता है। हुकुम सिंह ने बताया कि वे पिछले करीब 10-12 साल से इसी झोपड़ी में रह रहे हैं और उन्हें अभी तक सरकारी आवास नहीं मिल पाया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मदद दिलाने की मांग की है। लेखपाल शिवानी यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और जांच कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

