पेटलावद-झाबुआ मार्ग पर अनियंत्रित कार खेत में गिरी:बरखेड़ा के पास एक्सल टूटने से हादसा, सवार लोग सुरक्षित

पेटलावद-झाबुआ मार्ग पर अनियंत्रित कार खेत में गिरी:बरखेड़ा के पास एक्सल टूटने से हादसा, सवार लोग सुरक्षित

सोमवार सुबह पेटलावद-झाबुआ मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। यह घटना कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा के पास हुई। कार अहमदाबाद से कोटा की ओर जा रही थी। कार में सवार लोगों ने बताया कि बरखेड़ा के पेट्रोल पंप के पास गाड़ी का एक्सल टूट गया। इससे पहिया घूम गया और चालक का कार पर से नियंत्रण हट गया। इसके बाद कार सड़क से उतरकर खेत में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार चालक और एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित रहे। घटना स्थल के सामने पेट्रोल पंप है, जहां सुबह के समय अक्सर लोग आते-जाते हैं। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई और व्यक्ति या वाहन मौजूद नहीं था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *