गोपालगंज में मां के सामने बेटे की हत्या:महावीरी जुलूस मेले में सीने पर चाकू से वार, मौके पर गई जान

गोपालगंज में मां के सामने बेटे की हत्या:महावीरी जुलूस मेले में सीने पर चाकू से वार, मौके पर गई जान

गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा जुलूस का मेला देखने गए युवक की बदमाशों ने उसकी मां के सामने ही सीने में चाकू घोंपकर और उसे घुमाकर हत्या कर दी। घटना हथुआ थाना क्षेत्र के रूपनचक गांव की है। घटना के बाद मौके पर ही युवक ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया, जिससे मेला परिसर और आसपास के इलाके में भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक कि पहचान बसंत यादव का बेटा हिमांशु यादव (18) के रूप में की गई। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…. मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद से ही परिजनों में चीख-पुकार मचा हुआ है। बेटे को अपनी आंखों के सामने इस तरह तड़पकर मरते देख मां सदमे में आकर मौके पर ही बेहोश हो गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल घटना के संबंध में बताया जाता है कि, युवक अपने घर से सौ मीटर की दूरी पर गांव में ही आयोजित महावीरी अखाड़ा का मेला देखने निकला था। इसी बीच मेला में ही बदमाशों ने उसे घेर लिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक बदमाशो ने तेजधार चाकू से उसके सीने पर वार कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भागे वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक के पिता ने गांव के ही कुछ लोगों पर इस जघन्य हत्या का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि पुरानी किसी रंजिश को लेकर गांव के ही बदमाशों ने उनके बेकसूर और इकलौते बेटे की हत्या की योजना बनाई थी। उन्होंने बताया कि, ‘बेटा गांव में ही घर से सौ मीटर की दूरी पर ही महाबीरी अखाड़ा जुलूस देखने गया था उसकी मां अपने घर के पास मौजूद थी।’ ‘मेरी पत्नी चिल्ला रही थी, बेहोश होकर गिर पड़ी’ ‘इसी बीच गांव के ही लोगों द्वारा उसे पहले लाठी डंडा से मारपीट करने लगे इसके बस सीने और हाथ ने चाकू गोद दिया और चाकू को घुमा कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।’ ‘मेरी पत्नी चिल्ला रही थी लेकिन कुछ लोग उसे पकड़ लिए और वह बेहोश होकर गिर पड़ी।’ घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। हिमांशु ने पिछले साल दिया था मैट्रिक का एग्जाम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है, हालांकि इस दर्दनाक वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतक दो बहन और अकेला भाई था जो पिछले साल मैट्रिक की परीक्षा दिया था फिलहाल अपने घर पर ही रहकर खेती करता था पिता मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण करते है। गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा जुलूस का मेला देखने गए युवक की बदमाशों ने उसकी मां के सामने ही सीने में चाकू घोंपकर और उसे घुमाकर हत्या कर दी। घटना हथुआ थाना क्षेत्र के रूपनचक गांव की है। घटना के बाद मौके पर ही युवक ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया, जिससे मेला परिसर और आसपास के इलाके में भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक कि पहचान बसंत यादव का बेटा हिमांशु यादव (18) के रूप में की गई। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…. मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद से ही परिजनों में चीख-पुकार मचा हुआ है। बेटे को अपनी आंखों के सामने इस तरह तड़पकर मरते देख मां सदमे में आकर मौके पर ही बेहोश हो गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल घटना के संबंध में बताया जाता है कि, युवक अपने घर से सौ मीटर की दूरी पर गांव में ही आयोजित महावीरी अखाड़ा का मेला देखने निकला था। इसी बीच मेला में ही बदमाशों ने उसे घेर लिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक बदमाशो ने तेजधार चाकू से उसके सीने पर वार कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भागे वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक के पिता ने गांव के ही कुछ लोगों पर इस जघन्य हत्या का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि पुरानी किसी रंजिश को लेकर गांव के ही बदमाशों ने उनके बेकसूर और इकलौते बेटे की हत्या की योजना बनाई थी। उन्होंने बताया कि, ‘बेटा गांव में ही घर से सौ मीटर की दूरी पर ही महाबीरी अखाड़ा जुलूस देखने गया था उसकी मां अपने घर के पास मौजूद थी।’ ‘मेरी पत्नी चिल्ला रही थी, बेहोश होकर गिर पड़ी’ ‘इसी बीच गांव के ही लोगों द्वारा उसे पहले लाठी डंडा से मारपीट करने लगे इसके बस सीने और हाथ ने चाकू गोद दिया और चाकू को घुमा कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।’ ‘मेरी पत्नी चिल्ला रही थी लेकिन कुछ लोग उसे पकड़ लिए और वह बेहोश होकर गिर पड़ी।’ घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। हिमांशु ने पिछले साल दिया था मैट्रिक का एग्जाम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है, हालांकि इस दर्दनाक वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतक दो बहन और अकेला भाई था जो पिछले साल मैट्रिक की परीक्षा दिया था फिलहाल अपने घर पर ही रहकर खेती करता था पिता मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण करते है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *