सीकर के ASP डॉ तेजपाल सिंह ने आज सुबह पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों के साथ दौड़ लगाई। इस दौरान उन्होंने सीकर के पुलिस लाइन ग्राउंड में वॉलीबॉल मैच भी खेला। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती कार्यक्रम की श्रृंखला में आज यह आयोजन हुआ। इस दौरान डीवाईएसपी एससी/एसटी नीरज मेवानी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर ASP डॉ तेजपाल सिंह ने कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य है कि पुलिस तो अपनी ड्यूटी के साथ-साथ फिटनेस का ध्यान रखे। इसके अलावा आमजन भी अपनी फिटनेस के लिए रोजाना अपने लिए जरूर टाइम निकालें। और फिजिकल एक्टिविटीज ज्यादा करें। एसपी के साथ पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़,PHOTOS

