बहराइच में गो कस्सी के आरोपी का हाफ एनकाउंटर:भाग रहे दो अन्य साथियों को दौड़ाकर दबोचा, चार दिन पहले मिले थे गोवंश के अवशेष

बहराइच में गो कस्सी के आरोपी का हाफ एनकाउंटर:भाग रहे दो अन्य साथियों को दौड़ाकर दबोचा, चार दिन पहले मिले थे गोवंश के अवशेष

बहराइच पुलिस ने गोवंश के अवशेष मिलने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार देर रात जोगनिया बैराज मार्ग स्थित बंधा मोड़ कंजड़वा के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह पूरा मामला मोतीपुर थाना क्षेत्र का है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी दरअसल, शाहपुर खुर्द गांव में 24 सितंबर को गोवंश के अवशेष मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने तीन टीमों का गठन किया गया था। पुलिस को सोमवार देर रात सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी दोबारा इसी तरह की वारदात को अंजाम देने के लिए लौकही की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जोगनिया बैराज मार्ग पर बंधा मोड़ कंजड़वा के पास घेराबंदी कर दी। इसी दौरान गायघाट की ओर से बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में बालापुर निवासी सोनू पुत्र मुल्ला के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने पीछा कर उसके दो साथियों शहजाद उर्फ कलूटे और सोनू पुत्र भुसैली को भी गिरफ्तार कर लिया। तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, 1,940 रुपए नकद, एक बाइक, तराजू-बांट, मांस काटने का ठीहा और तीन चाकू बरामद किए हैं। पुलिस की गोली से घायल आरोपी सोनू के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *