विधान परिषद चुनाव के बीच जन सुराज के संयोजक और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने बड़ा रोजगार ऐलान किया है। तिरहुत स्नातक क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार विमोहन कुमार के समर्थन में सोशल मीडिया लाइव के दौरान उन्होंने कहा कि जिस भी क्षेत्र से जन सुराज का उम्मीदवार विधान परिषद चुनाव जीतेगा, वहां के 10 हजार लोगों को रोजगार देने की गारंटी दी जाएगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर के 10 हजार लोगों को रोजगार देने का उनका जो ऐलान है, उसमें भी ज्यादातर नौकरियां बिहार के बाहर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि कोशिश बिहार में रोजगार देने की है, लेकिन बिहार में उद्योग नहीं होने के कारण दूसरे राज्यों में नौकरी दिलाने की मजबूरी है। उन्होंने इसे अपने सिद्धांत के खिलाफ बताया और कहा कि वह चाहते हैं कि लोगों को नौकरी बिहार में ही मिले, लेकिन मौजूदा स्थिति में यह मुश्किल है। तिरहुत स्नातक उम्मीदवार के समर्थन में लाइव आए PK विधान परिषद के होने वाले चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने तिरहुत स्नातक क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार विमोहन कुमार के समर्थन में सोशल मीडिया पर लाइव आकर लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने लोगों के सवालों के जवाब भी दिए और विधान परिषद चुनाव को लेकर अपनी बात रखी। 2025 के चुनाव को लेकर सरकार पर हमला प्रशांत किशोर ने 2025 विधानसभा के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद जनता ने वोट देकर एनडीए को जिताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पैसे का लालच देकर लोगों को प्रभावित किया। वहीं, उन्होंने कहा कि राजद ने जात-पात की बात की, जबकि भाजपा ने लालू राज का डर दिखाकर वोटों को प्रभावित किया और सरकार बनाई। सम्राट चौधरी पर PK का निशाना प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार में नीतीश कुमार को हटाकर ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बना दिया गया, जो उनके अनुसार खुद पढ़े-लिखे नहीं हैं और जिन पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं तथा जो जेल काटकर आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद मजबूरी हो जाती है कि जैसे भी सरकार हो, उसे झेलना पड़ेगा। लाख धरना-प्रदर्शन कर लें, आवाज उठा लें या कोई भी चर्चा कर लें, लेकिन अगले पांच साल तक इसी सरकार को झेलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आवाज उठाने पर लाठी चलाई जा सकती है और गोली भी चलाई जा सकती है, लेकिन जनता कुछ नहीं कर सकती। ‘इस चुनाव में जीविका दीदी वोट नहीं करेंगी’ विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि बहुत वक्त के बाद एक बार फिर मौका मिला है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव की अच्छी बात यह है कि इसमें जीविका दीदी वोट नहीं करने वाली हैं और न ही पैसे से वोट खरीदा जा सकता है। उनके अनुसार यह पढ़े-लिखे स्नातक लोगों का चुनाव है। ‘विधान परिषद चुनाव से सरकार नहीं बनेगी, न बिगड़ेगी’ उन्होंने कहा कि अगर इस बार जन सुराज का एक उम्मीदवार जीतता है तो यह सरकार पर दबाव का काम करेगा। उन्होंने बांकीपुर का उदाहरण देते हुए कहा कि जीत के बाद सरकार जहां पहले हर गमछा देखकर गोली मारने की बात करती थी, अब वह झूठी सही, लेकिन पढ़ाई-लिखाई की बात करती है। प्रशांत किशोर ने इसे जन सुराज के दबाव का असर बताया। ‘जमुई की घटना और जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज का रोष है तो वोट करें’ प्रशांत किशोर ने जमुई की घटना और जंतर-मंतर पर पुलिस की लाठीचार्ज की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर वे इन घटनाओं को लेकर अपना रोष व्यक्त करना चाहते हैं तो विधान परिषद का चुनाव सबसे बेहतर मौका है। उन्होंने कहा कि लोग जन सुराज को वोट देकर अपना रोष व्यक्त कर सकते हैं और सरकार पर दबाव बना सकते हैं। बिहार की बाढ़ पर भी सरकार और केंद्र पर निशाना प्रशांत किशोर ने बिहार की बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि गुजरात में अगर कुछ घंटे तेज बारिश हो जाती है तो प्रधानमंत्री उस पर ट्वीट कर देते हैं, लेकिन बिहार में बाढ़ से 50 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और संज्ञान लेने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के नाम पर सिर्फ सियासत और बयानबाजी की जा रही है और लोगों तक राहत नहीं पहुंच रही है। विधान परिषद चुनाव के बीच जन सुराज के संयोजक और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने बड़ा रोजगार ऐलान किया है। तिरहुत स्नातक क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार विमोहन कुमार के समर्थन में सोशल मीडिया लाइव के दौरान उन्होंने कहा कि जिस भी क्षेत्र से जन सुराज का उम्मीदवार विधान परिषद चुनाव जीतेगा, वहां के 10 हजार लोगों को रोजगार देने की गारंटी दी जाएगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर के 10 हजार लोगों को रोजगार देने का उनका जो ऐलान है, उसमें भी ज्यादातर नौकरियां बिहार के बाहर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि कोशिश बिहार में रोजगार देने की है, लेकिन बिहार में उद्योग नहीं होने के कारण दूसरे राज्यों में नौकरी दिलाने की मजबूरी है। उन्होंने इसे अपने सिद्धांत के खिलाफ बताया और कहा कि वह चाहते हैं कि लोगों को नौकरी बिहार में ही मिले, लेकिन मौजूदा स्थिति में यह मुश्किल है। तिरहुत स्नातक उम्मीदवार के समर्थन में लाइव आए PK विधान परिषद के होने वाले चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने तिरहुत स्नातक क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार विमोहन कुमार के समर्थन में सोशल मीडिया पर लाइव आकर लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने लोगों के सवालों के जवाब भी दिए और विधान परिषद चुनाव को लेकर अपनी बात रखी। 2025 के चुनाव को लेकर सरकार पर हमला प्रशांत किशोर ने 2025 विधानसभा के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद जनता ने वोट देकर एनडीए को जिताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पैसे का लालच देकर लोगों को प्रभावित किया। वहीं, उन्होंने कहा कि राजद ने जात-पात की बात की, जबकि भाजपा ने लालू राज का डर दिखाकर वोटों को प्रभावित किया और सरकार बनाई। सम्राट चौधरी पर PK का निशाना प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार में नीतीश कुमार को हटाकर ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बना दिया गया, जो उनके अनुसार खुद पढ़े-लिखे नहीं हैं और जिन पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं तथा जो जेल काटकर आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद मजबूरी हो जाती है कि जैसे भी सरकार हो, उसे झेलना पड़ेगा। लाख धरना-प्रदर्शन कर लें, आवाज उठा लें या कोई भी चर्चा कर लें, लेकिन अगले पांच साल तक इसी सरकार को झेलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आवाज उठाने पर लाठी चलाई जा सकती है और गोली भी चलाई जा सकती है, लेकिन जनता कुछ नहीं कर सकती। ‘इस चुनाव में जीविका दीदी वोट नहीं करेंगी’ विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि बहुत वक्त के बाद एक बार फिर मौका मिला है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव की अच्छी बात यह है कि इसमें जीविका दीदी वोट नहीं करने वाली हैं और न ही पैसे से वोट खरीदा जा सकता है। उनके अनुसार यह पढ़े-लिखे स्नातक लोगों का चुनाव है। ‘विधान परिषद चुनाव से सरकार नहीं बनेगी, न बिगड़ेगी’ उन्होंने कहा कि अगर इस बार जन सुराज का एक उम्मीदवार जीतता है तो यह सरकार पर दबाव का काम करेगा। उन्होंने बांकीपुर का उदाहरण देते हुए कहा कि जीत के बाद सरकार जहां पहले हर गमछा देखकर गोली मारने की बात करती थी, अब वह झूठी सही, लेकिन पढ़ाई-लिखाई की बात करती है। प्रशांत किशोर ने इसे जन सुराज के दबाव का असर बताया। ‘जमुई की घटना और जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज का रोष है तो वोट करें’ प्रशांत किशोर ने जमुई की घटना और जंतर-मंतर पर पुलिस की लाठीचार्ज की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर वे इन घटनाओं को लेकर अपना रोष व्यक्त करना चाहते हैं तो विधान परिषद का चुनाव सबसे बेहतर मौका है। उन्होंने कहा कि लोग जन सुराज को वोट देकर अपना रोष व्यक्त कर सकते हैं और सरकार पर दबाव बना सकते हैं। बिहार की बाढ़ पर भी सरकार और केंद्र पर निशाना प्रशांत किशोर ने बिहार की बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि गुजरात में अगर कुछ घंटे तेज बारिश हो जाती है तो प्रधानमंत्री उस पर ट्वीट कर देते हैं, लेकिन बिहार में बाढ़ से 50 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और संज्ञान लेने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के नाम पर सिर्फ सियासत और बयानबाजी की जा रही है और लोगों तक राहत नहीं पहुंच रही है।

