PAU Ludhiana में भगत सिंह जयंती पर होगा Jashn-e-Inquilab, CM मान भी रहेंगे मौजूद

PAU Ludhiana में भगत सिंह जयंती पर होगा Jashn-e-Inquilab, CM मान भी रहेंगे मौजूद

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता बलतेज पन्नू ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर 28 सितंबर को लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के मैदान में ‘जश्न-ए-इंकलाब’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पन्नू ने इस कार्यक्रम को पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, संगीत, इतिहास और शहीदों की विरासत का उत्सव बताया। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध नाटक ‘गगन दमामा बाज्यो’ का मंचन किया जाएगा, जिसमें पंजाबी कलाकार रणजीत बावा और कुलविंदर बिल्ला के साथ-साथ विभिन्न ‘ढाडी जत्थे’ भी प्रस्तुति देंगे।

पन्नू ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मंत्री और विधायक भी इस समारोह में मौजूद रहेंगे। उन्होंने पंजाब की क्रांतिकारी विरासत से जुड़े शहीदों को याद करने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘शहीद भगत सिंह के साथ हम लुधियाना के शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु को भी याद करेंगे।

उनका बलिदान हमारे इतिहास का अभिन्न हिस्सा है और इस कार्यक्रम के जरिए हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि युवा पीढ़ी उनके विचारों तथा विरासत से जुड़ी रहे।’’
पन्नू ने लोगों से अपने परिवार के साथ पीएयू मैदान पहुंचकर इस समारोह का हिस्सा बनने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी युवा पीढ़ी को अपने इतिहास के बारे में जानना चाहिए, शहीदों के बलिदान को समझना चाहिए और पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना चाहिए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं खास तौर पर पगड़ी पहनने वाले सभी लोगों से पीली पगड़ी पहनकर इस कार्यक्रम में शामिल होने और इस ऐतिहासिक समारोह का हिस्सा बनने की अपील करता हूं। आइए, हम सब मिलकर पंजाब की भावना, पहचान और विरासत का जश्न मनाएं।’’
पन्नू ने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद पंजाब की अनोखी संगीत और सांस्कृतिक पहचान को उजागर करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाबी संगीत को न सिर्फ़ बॉलीवुड में, बल्कि पूरी दुनिया में पहचान मिली है। जश्न-ए-इंकलाब के जरिए हम पंजाब के संगीत, संस्कृति और परंपराओं के कई रंगों को दिखाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *