‘विकास योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाएं’:डीएम ने पंचायत विकास दिवस पर योजनाओं की समीक्षा की, पारदर्शी खर्च पर जोर

‘विकास योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाएं’:डीएम ने पंचायत विकास दिवस पर योजनाओं की समीक्षा की, पारदर्शी खर्च पर जोर

अररिया में महीने के आखिरी रविवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अररिया डीएम विनोद दूहन जोकीहाट प्रखंड की बागनगर पंचायत सरकार भवन पहुंचे।
उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ पंचायत में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की। वंदे मातरम् और राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने सुना। बैठक में पंचायत की विभिन्न योजनाओं की प्रगति, खर्च और प्रस्तावित नई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संसाधनों के पारदर्शी इस्तेमाल का निर्देश डीएम ने पंचायतों में उपलब्ध संसाधनों का पारदर्शी और प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचना चाहिए। साथ ही ग्रामीणों से पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। किसानों की आय बढ़ाने से जुड़े प्रयासों पर भी विशेष जोर दिया गया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, कार्रवाई के निर्देश डीएम ने मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों को लेकर उनके सुझाव लिए। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जोकीहाट बीडीओ समेत अन्य अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अररिया में महीने के आखिरी रविवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अररिया डीएम विनोद दूहन जोकीहाट प्रखंड की बागनगर पंचायत सरकार भवन पहुंचे।
उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ पंचायत में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की। वंदे मातरम् और राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने सुना। बैठक में पंचायत की विभिन्न योजनाओं की प्रगति, खर्च और प्रस्तावित नई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संसाधनों के पारदर्शी इस्तेमाल का निर्देश डीएम ने पंचायतों में उपलब्ध संसाधनों का पारदर्शी और प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचना चाहिए। साथ ही ग्रामीणों से पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। किसानों की आय बढ़ाने से जुड़े प्रयासों पर भी विशेष जोर दिया गया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, कार्रवाई के निर्देश डीएम ने मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों को लेकर उनके सुझाव लिए। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जोकीहाट बीडीओ समेत अन्य अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *