बक्सर में 40 किमी पैदल चलकर जिला मुख्यालय पहुंचे छात्र:अंबेडकर चौक जाम किया, बोले- 7 दिन से पानी-बिजली नहीं; खाने में कीड़े मिले

बक्सर में 40 किमी पैदल चलकर जिला मुख्यालय पहुंचे छात्र:अंबेडकर चौक जाम किया, बोले- 7 दिन से पानी-बिजली नहीं; खाने में कीड़े मिले

बक्सर में राजकीय कल्याण छात्रावास के छात्र खराब सुविधाओं के खिलाफ करीब 40 किलोमीटर पैदल चलकर जिला मुख्यालय पहुंचे। केसठ प्रखंड के रामपुर स्थित छात्रावास के छात्रों ने अंबेडकर चौक पर सड़क जाम कर दिया। छात्र चाहते थे कि डीएम मौके पर आकर उनकी समस्याएं सुनें। छात्रों का आरोप है कि छात्रावास में भोजन, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उनका कहना है कि खाने में कीड़े मिलते हैं। छठी कक्षा के छात्र कवि कुमार ने बताया कि सात दिनों से पानी और बिजली की समस्या बनी हुई है। छात्रों ने पढ़ाई के माहौल पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि शिक्षक सिर्फ हाजिरी बनाकर चले जाते हैं। छात्र नेता विशाल कुमार ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा नजदीक है, लेकिन अभी तक सिलेबस पूरा नहीं हुआ है। कई बार शिकायत के बाद भी सुधार नहीं होने का आरोप छात्रों ने जिला कल्याण पदाधिकारी पर शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। छात्र नेता अनिल प्रधान ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद छात्रों को पैदल मार्च करना पड़ा। सड़क जाम और छात्रों के आंदोलन की सूचना पर एसडीएम अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों की समस्याएं सुनीं और लिखित शिकायत देने को कहा। बाद में प्रशासन ने छात्रों को समझाकर कलेक्ट्रेट परिसर में बैठाया। हालांकि छात्र डीएम के आने के बाद ही वापस लौटने की बात पर अड़े रहे। जिला कल्याण पदाधिकारी ने आरोपों को खारिज किया इधर, जिला कल्याण पदाधिकारी अरविंद कुमार ने छात्रों के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को उनके खिलाफ माइंड वॉश कर भड़काया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को छात्रावास में मटन-चावल बना था। बिजली की समस्या के कारण पिछले तीन दिनों से जनरेटर चलाकर पानी की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी जो शिकायत मिलेगी, उसे दूर किया जाएगा। एसटी आयोग के सदस्य ने जांच का भरोसा दिया मौके पर एसटी आयोग के सदस्य राजू खरवार भी पहुंचे। उन्होंने बच्चों के लिए पानी, बिस्कुट और केले की व्यवस्था कराई। उन्होंने कहा कि बच्चों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। संबंधित अधिकारियों से बात कर मामले की जांच कराई जाएगी। बच्चों की शिकायतें सुनी जाएंगी और समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। छात्रों की शिकायतें सही हैं या उन्हें किसी ने भड़काया है, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा। फिलहाल छात्रों का करीब 40 किलोमीटर पैदल चलकर जिला मुख्यालय पहुंचना छात्रावास की व्यवस्था और शिकायतों के निपटारे को लेकर सवाल खड़े करता है। बक्सर में राजकीय कल्याण छात्रावास के छात्र खराब सुविधाओं के खिलाफ करीब 40 किलोमीटर पैदल चलकर जिला मुख्यालय पहुंचे। केसठ प्रखंड के रामपुर स्थित छात्रावास के छात्रों ने अंबेडकर चौक पर सड़क जाम कर दिया। छात्र चाहते थे कि डीएम मौके पर आकर उनकी समस्याएं सुनें। छात्रों का आरोप है कि छात्रावास में भोजन, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उनका कहना है कि खाने में कीड़े मिलते हैं। छठी कक्षा के छात्र कवि कुमार ने बताया कि सात दिनों से पानी और बिजली की समस्या बनी हुई है। छात्रों ने पढ़ाई के माहौल पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि शिक्षक सिर्फ हाजिरी बनाकर चले जाते हैं। छात्र नेता विशाल कुमार ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा नजदीक है, लेकिन अभी तक सिलेबस पूरा नहीं हुआ है। कई बार शिकायत के बाद भी सुधार नहीं होने का आरोप छात्रों ने जिला कल्याण पदाधिकारी पर शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। छात्र नेता अनिल प्रधान ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद छात्रों को पैदल मार्च करना पड़ा। सड़क जाम और छात्रों के आंदोलन की सूचना पर एसडीएम अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों की समस्याएं सुनीं और लिखित शिकायत देने को कहा। बाद में प्रशासन ने छात्रों को समझाकर कलेक्ट्रेट परिसर में बैठाया। हालांकि छात्र डीएम के आने के बाद ही वापस लौटने की बात पर अड़े रहे। जिला कल्याण पदाधिकारी ने आरोपों को खारिज किया इधर, जिला कल्याण पदाधिकारी अरविंद कुमार ने छात्रों के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को उनके खिलाफ माइंड वॉश कर भड़काया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को छात्रावास में मटन-चावल बना था। बिजली की समस्या के कारण पिछले तीन दिनों से जनरेटर चलाकर पानी की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी जो शिकायत मिलेगी, उसे दूर किया जाएगा। एसटी आयोग के सदस्य ने जांच का भरोसा दिया मौके पर एसटी आयोग के सदस्य राजू खरवार भी पहुंचे। उन्होंने बच्चों के लिए पानी, बिस्कुट और केले की व्यवस्था कराई। उन्होंने कहा कि बच्चों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। संबंधित अधिकारियों से बात कर मामले की जांच कराई जाएगी। बच्चों की शिकायतें सुनी जाएंगी और समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। छात्रों की शिकायतें सही हैं या उन्हें किसी ने भड़काया है, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा। फिलहाल छात्रों का करीब 40 किलोमीटर पैदल चलकर जिला मुख्यालय पहुंचना छात्रावास की व्यवस्था और शिकायतों के निपटारे को लेकर सवाल खड़े करता है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *