बर्बाद फसल देख कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की मुआवजे की मांग:शाहजहांपुर में बोले-डीएम के आदेश के बाद भी सर्वे नहीं, चीनी मिल मालिकों से मांगा मुआवजा

बर्बाद फसल देख कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की मुआवजे की मांग:शाहजहांपुर में बोले-डीएम के आदेश के बाद भी सर्वे नहीं, चीनी मिल मालिकों से मांगा मुआवजा

शाहजहांपुर में रविवार शाम चार बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना ने पुवायां तहसील के ढकिया रंगवास गांव में किसानों की बर्बाद फसल देखी। उन्होंने किसानों से बात कर जिला प्रशासन के दावों को खोखला बताया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि डीएम ने 24 घंटे में सर्वे का आदेश दिया था, पर गांव में कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। पिछले दो दिन की बारिश से शाहजहांपुर में धान और गन्ने की फसल बर्बाद हुई है। डीएम ने भी रविवार को अलग-अलग इलाकों का दौरा किया। जिलाध्यक्ष मुन्ना ने सरकारी मुआवजे के बारे में पूछा तो किसानों ने बताया कि कोई अधिकारी नहीं आया। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने चीनी मिल मालिकों से प्रति बीघा दस हजार रुपये मुआवजा देने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मिलें किसानों की मेहनत से चलती हैं, इसलिए उन्हें मुश्किल समय में मदद करनी चाहिए। समय पर मदद से गिरे गन्ने को फिर से उठाया जा सकता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डीएम ने आदेश दिया था कि तहसीलदार और लेखपाल गांव गांव जाकर सर्वे करें लेकिन आज हम जिस गांव में आए हैं। किसानों ने कहा कि यहां कोई अधिकारी देखने नही आया। इस तरह की लापरवाही अधिकारियों को नही करना चाहिए । उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी भी कहीं न कहीं किसान परिवारों से जुड़े हुए हैं। उनको दर्द समझना चाहिए ।उन्होने मांग की है कि अधिकारियों को जल्द से जल्द इन किसानो को मुआवजा दिया जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चीनी मिल वाले किसानों की मेहनत से अपना चीनी मिल चलाते हैं। लेकिन आज वह मुश्किल में हैं तो चीनी मिल वालों को किसानों की मदद करना चाहिए ।अपनी कमाई का दो पर्सेंट हिस्सा दस हजार रूपये प्रति बीघा के हिसाब से किसानो को मुआवजा दें। उन्होंने कहा कि अभी से अगर इन किसानों की मदद हो जाए तो जो गन्ना गिर गया है उसको फिर से उठाया जा सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *