मंत्री संतोष सुमन ने सुनीं गरीबों की समस्याएं:किशनगंज में हम पार्टी ने किया गरीब चौपाल यात्रा का आयोजन, कहा- कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री पूरी तरह सक्षम हैं

मंत्री संतोष सुमन ने सुनीं गरीबों की समस्याएं:किशनगंज में हम पार्टी ने किया गरीब चौपाल यात्रा का आयोजन, कहा- कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री पूरी तरह सक्षम हैं

किशनगंज के खगड़ा स्थित अशोक सम्राट भवन में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की ओर से गरीब चौपाल यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बिहार सरकार के लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन शामिल हुए। कार्यक्रम में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के किशनगंज जिला अध्यक्ष डॉ. शाहजहां ने मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन का गुलदस्ता भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। लोगों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं गरीब चौपाल यात्रा के दौरान मंत्री संतोष सुमन ने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने अलग-अलग समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर कई समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए। वायरल वीडियो पर बोले- पुलिस और प्रशासन कार्रवाई के लिए तैयार बिहार में वायरल हो रहे वीडियो को लेकर मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि उन्होंने वीडियो देखा नहीं है, सिर्फ उसके बारे में सुना है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री पूरी तरह सक्षम और सजग हैं। पुलिस और प्रशासन इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जहां इस तरह की घटनाएं होती हैं, वहां पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है और इसमें शामिल लोगों को पकड़ा जाता है। उन्होंने एनकाउंटर का भी जिक्र किया। कार्यक्रम में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। किशनगंज के खगड़ा स्थित अशोक सम्राट भवन में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की ओर से गरीब चौपाल यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बिहार सरकार के लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन शामिल हुए। कार्यक्रम में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के किशनगंज जिला अध्यक्ष डॉ. शाहजहां ने मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन का गुलदस्ता भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। लोगों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं गरीब चौपाल यात्रा के दौरान मंत्री संतोष सुमन ने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने अलग-अलग समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर कई समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए। वायरल वीडियो पर बोले- पुलिस और प्रशासन कार्रवाई के लिए तैयार बिहार में वायरल हो रहे वीडियो को लेकर मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि उन्होंने वीडियो देखा नहीं है, सिर्फ उसके बारे में सुना है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री पूरी तरह सक्षम और सजग हैं। पुलिस और प्रशासन इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जहां इस तरह की घटनाएं होती हैं, वहां पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है और इसमें शामिल लोगों को पकड़ा जाता है। उन्होंने एनकाउंटर का भी जिक्र किया। कार्यक्रम में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *