बरनाला में महिला से सोने की बालियां झपटीं:बाइक सवार 2 लुटेरे फरार, पति की आखिरी निशानी छीनने से सदमे में बुजुर्ग

बरनाला में महिला से सोने की बालियां झपटीं:बाइक सवार 2 लुटेरे फरार, पति की आखिरी निशानी छीनने से सदमे में बुजुर्ग

बरनाला के पुराने बाजार क्षेत्र में सुबह तड़के एक बुजुर्ग महिला कांता देवी से सोने की बालियां झपट ली गईं। वह धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रही थीं, तभी बाइक सवार दो अज्ञात लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।एडवोकेट दीपक राय जिंदल ने बताया कि उनकी बुआ कांता देवी रोज की तरह गुरुद्वारा साहिब जा रही थीं। रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनके दोनों कानों से बालियां नोच लीं। एडवोकेट जिंदल के मुताबिक, ये बालियां कांता देवी के दिवंगत पति की आखिरी निशानी थीं। इनके छिन जाने से बुजुर्ग महिला गहरे सदमे में हैं और मायूस हैं। उन्होंने जिला पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर झपटमारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। जल्द बेनकाब होंगे आरोपी, पुलिस खंगाल रही है सुराग: एसएचओ इस संबंध में थाना सिटी-1 के प्रभारी एसएचओ लखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि लुटेरों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *