केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी और लेफ्ट पार्टियों के बीच कथित नजदीकियों पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों के बीच पर्दे के पीछे लंबे समय से समझ बनी हुई है। TMC नेता कुणाल घोष को लेकर हो रहे हमलों को उन्होंने अंदरूनी राजनीतिक खींचतान बताया।
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी और लेफ्ट पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ऐसा लग सकता है कि वे अभी-अभी एक-दूसरे के साथ हाथ मिला रहे हैं। वे पहली बार खुले तौर पर कैमरों के सामने हाथ मिला रहे हैं, लेकिन पर्दे के पीछे वे लंबे समय से एक-दूसरे के साथ मिले हुए हैं। बस यह दिखाई नहीं देता। केंद्रीय मंत्री ने यह बयान ममता बनर्जी द्वारा सीपीआई (एम) नेता एमए बेबी को फोन किए जाने के सवाल पर कही है।
नोट- खबर अपडेट की जा रही है।

