मऊगंज में सरिया से महिला के सिर पर हमला:अस्पताल में इलाज के बाद थाने पहुंची पीड़िता

मऊगंज में सरिया से महिला के सिर पर हमला:अस्पताल में इलाज के बाद थाने पहुंची पीड़िता

मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के करकचहा नई दिल्ली प्लाट गांव में एक महिला पर लोहे की सरिया से हमला किया गया। विवाद के दौरान सितली साकेत (39) के सिर से खून बहने लगा। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद रविवार को उन्होंने शाहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सितली साकेत शनिवार शाम करीब 6 बजे अपने जेठ श्यामलाल साकेत के घर गई थीं। उनका बेटा बादल और श्यामलाल का बेटा सुखलाल पुणे में झगड़ रहे थे। सितली ने श्यामलाल से फोन पर सुखलाल को समझाने को कहा था। आरोप है कि इसी बात पर श्यामलाल ने सितली से गाली-गलौज की। मना करने पर श्यामलाल ने हाथ में मौजूद सरिया से उनके सिर पर वार कर दिया। सितली के शोर मचाने पर राजेश साकेत और रामबहोर साकेत ने बीच-बचाव किया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर घर में चला गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *