प्रतापगढ़ में कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत:एसडीएम-सीओ की मौजूदगी में निकाला गया शव, मजदूरी कर पालती थी परिवार

प्रतापगढ़ में कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत:एसडीएम-सीओ की मौजूदगी में निकाला गया शव, मजदूरी कर पालती थी परिवार

प्रतापगढ़ में लगातार बारिश के बीच शनिवार रात मानिकपुर थाना क्षेत्र के चकोलिया गांव में एक कच्चा मकान गिर गया। इसमें मकान के अंदर सो रही 48 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी श्रीराम सरोज मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मानिकपुर पुलिस, एसडीएम कुंडा अजय यादव और सीओ कुंडा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में मलबा हटाकर महिला का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शकुंतला देवी की आर्थिक हालत खराब थी। वह मजदूरी करके परिवार पालती थीं। उनके पति श्रीराम सरोज मानसिक रूप से ठीक नहीं हैं और ननिहाल में रहते हैं। उनका 15 वर्षीय बेटा आकाश चंडीगढ़ में रहता है। नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल के छोटे भाई रिशु जायसवाल ने पीड़ित परिवार को हर मुमकिन मदद का भरोसा दिया। प्रशासन ने परिवार को नियमों के हिसाब से सरकारी सहायता देने की बात कही है। सीओ कुंडा शिवनारायण वैश्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी पंकज राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *