Bareilly में नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोपी Nirdesh Rathore गिरफ्तार

Bareilly में नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोपी Nirdesh Rathore गिरफ्तार

बरेली (उप्र) 27 सितंबर बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, उसका अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने और इससे आहत होकर पीड़िता के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और उसकी पहचान निर्देष राठौर के रूप में हुई है।

वह थाना बिथरी चैनपुर के साजनपुर का निवासी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेश सिंह ने बताया कि आरोपी निर्देष राठौर के खिलाफ 22 जुलाई 2026 को बिथरी चैनपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक घटना 21 जुलाई की शाम करीब सात बजे की है।

आरोपी पर नाबालिग से दुष्कर्म करने तथा उसका अश्लील वीडियो बनाकर सार्वजनिक करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक वीडियो वायरल होने से आहत नाबालिग ने 21 सितंबर को आत्महत्या कर ली थी। सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी राठौर को 26 सितंबर, को नवदिया झादा पुल के नीचे से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में पहले से कई मामले दर्ज हैं। सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *