पटना में आज सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ:बिहार स्टेट तीरंदाजी चैम्पियनशिप का आयोजन, 330 खिलाड़ी साधेंगे लक्ष्य, पदक के लिए करेंगे मुकाबला

पटना में आज सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ:बिहार स्टेट तीरंदाजी चैम्पियनशिप का आयोजन, 330 खिलाड़ी साधेंगे लक्ष्य, पदक के लिए करेंगे मुकाबला

बिहार में तीरंदाजी की नई प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से राजधानी पटना में आज से तीन दिवसीय राजा कर्ण बिहार स्टेट तीरंदाजी चैम्पियनशिप ‘लक्ष्य’ 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आए 330 तीरंदाज अपने निशाने की सटीकता और हुनर का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता में 150 बालिका और 180 बालक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अलग-अलग वर्ग में होगा मुकाबला बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने बताया, ‘खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-10, अंडर-13, अंडर-15, सब-जूनियर, जूनियर वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।’ उन्होंने आगे बताया, ‘राज्य सरकार खेलों और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन को महत्वपूर्ण माध्यम बनाया गया है।’ खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेंगे – रवीन्द्रण शंकरण रवीन्द्रण शंकरण ने आगे कहा, बिहार के अलग-अलग हिस्सों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाया जा सकेगा। हमारा उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं आयोजित करना नहीं, बल्कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें सही प्रशिक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।’ बिहार में तीरंदाजी की नई प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से राजधानी पटना में आज से तीन दिवसीय राजा कर्ण बिहार स्टेट तीरंदाजी चैम्पियनशिप ‘लक्ष्य’ 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आए 330 तीरंदाज अपने निशाने की सटीकता और हुनर का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता में 150 बालिका और 180 बालक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अलग-अलग वर्ग में होगा मुकाबला बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने बताया, ‘खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-10, अंडर-13, अंडर-15, सब-जूनियर, जूनियर वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।’ उन्होंने आगे बताया, ‘राज्य सरकार खेलों और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन को महत्वपूर्ण माध्यम बनाया गया है।’ खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेंगे – रवीन्द्रण शंकरण रवीन्द्रण शंकरण ने आगे कहा, बिहार के अलग-अलग हिस्सों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाया जा सकेगा। हमारा उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं आयोजित करना नहीं, बल्कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें सही प्रशिक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।’  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *