नवादा में 234 साइबर अपराधी गिरफ्तार:एक साल में 64 लाख नगद, 398 मोबाइल और सोना-चांदी जब्त

नवादा में 234 साइबर अपराधी गिरफ्तार:एक साल में 64 लाख नगद, 398 मोबाइल और सोना-चांदी जब्त

नवादा पुलिस ने पिछले एक साल (सितंबर 2025-सितंबर 2026) में साइबर अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई की है। इस दौरान 171 एफआईआर दर्ज कर 234 साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने अपराधियों से 398 मोबाइल, 150 सिम, 64 लाख रुपये नकद, नौ दोपहिया और चार चारपहिया वाहन जब्त किए। 406 ग्राम सोना और 1646 ग्राम चांदी भी बरामद हुई। अवैध सिम से 1.20 करोड़ की ठगी का खुलासा अवैध सिम की खरीद-बिक्री में तीन एफआईआर दर्ज कर पांच सिम एजेंट पकड़े गए। इन सिम से करीब 1.20 करोड़ रुपए की साइबर ठगी सामने आई। पुलिस इस नेटवर्क के अन्य लोगों की जांच कर रही है। ‘साइबर स्मार्ट मंगलवार’ अभियान जारी साइबर ठगी रोकने के लिए नवादा पुलिस ‘साइबर स्मार्ट मंगलवार’ अभियान चला रही है। स्कूल, कॉलेज और पंचायत भवनों में लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक और बैंकिंग फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी और बैंक जानकारी साझा न करें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नवादा पुलिस ने पिछले एक साल (सितंबर 2025-सितंबर 2026) में साइबर अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई की है। इस दौरान 171 एफआईआर दर्ज कर 234 साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने अपराधियों से 398 मोबाइल, 150 सिम, 64 लाख रुपये नकद, नौ दोपहिया और चार चारपहिया वाहन जब्त किए। 406 ग्राम सोना और 1646 ग्राम चांदी भी बरामद हुई। अवैध सिम से 1.20 करोड़ की ठगी का खुलासा अवैध सिम की खरीद-बिक्री में तीन एफआईआर दर्ज कर पांच सिम एजेंट पकड़े गए। इन सिम से करीब 1.20 करोड़ रुपए की साइबर ठगी सामने आई। पुलिस इस नेटवर्क के अन्य लोगों की जांच कर रही है। ‘साइबर स्मार्ट मंगलवार’ अभियान जारी साइबर ठगी रोकने के लिए नवादा पुलिस ‘साइबर स्मार्ट मंगलवार’ अभियान चला रही है। स्कूल, कॉलेज और पंचायत भवनों में लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक और बैंकिंग फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी और बैंक जानकारी साझा न करें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *