मधेपुरा में 14 अतिक्रमणकारियों के घरों पर चला बुलडोजर:रोड बनाने के लिए किया रास्ता साफ, सुखासन डीवी रोड से गरीब टोला तक बनेगी सड़क

मधेपुरा में 14 अतिक्रमणकारियों के घरों पर चला बुलडोजर:रोड बनाने के लिए किया रास्ता साफ, सुखासन डीवी रोड से गरीब टोला तक बनेगी सड़क

मधेपुरा प्रखंड के मदनपुर स्थित गरीब टोला में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत प्रस्तावित सड़क की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर चलाकर 14 अतिक्रमणकारियों से जमीन खाली कराई। इस दौरान सरकारी जमीन पर बनाए गए पक्के, फूस और टीन के घरों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मामला अतिक्रमण वाद संख्या 04/2026-27 से जुड़ा है। सुखासन डीवी रोड से गरीब टोला तक मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। सड़क के लिए निर्धारित जमीन खाता संख्या 10-1656 और खेसरा संख्या 3156 में दर्ज है। इसी जमीन के अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी। 15 अतिक्रमणकारियों की हुई थी पहचान कार्रवाई से पहले कुल 15 अतिक्रमणकारियों की पहचान की गई थी। सभी संबंधित लोगों को पूर्व में नोटिस जारी कर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी जमीन खाली नहीं किए जाने पर शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। रघुनंदन यादव को छोड़कर शेष 14 लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमित जमीन को खाली कराकर सड़क निर्माण के लिए उपलब्ध कराया गया। मौके से आई तस्वीरें… निजी जमीन पर बने घरों को तोड़ने का आरोप अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया। लोगों का आरोप था कि उनके निजी जमीन पर बने घरों को भी तोड़ दिया गया। इसको लेकर लोगों ने विरोध भी जताया। वार्ड आठ निवासी रघुनंदन यादव ने आरोप लगाया कि जबरन उनका घर तोड़ दिया गया। घर में रखा सारा सामान बर्बाद हो गया। सड़क की जमीन अलावा भी 50 फीट अंदर घर को तोड़ दिया। उन्होंने डीएम से मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की। एक महिला ने बताया कि रोड की जमीन खाली रहने के बावजूद घर तोड़ दिया गया। बारिश के मौसम में वह बेघर हो गई। 4 जवान बेटी को लेकर कहां जाएंगे। पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सरकार गरीबों को बसाने की बात करती है, लेकिन प्रशासन घर को तोड़ रहा है। हालांकि प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी। सड़क निर्मीण के लिए हटाया अतिक्रमण मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित रखा। कार्रवाई के दौरान अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी केशिका कुमारी, राजस्व अधिकारी, राजस्व कर्मचारी चंद्रशेखर दूबे, अंचल अमीन और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्रवाई देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जुटी रही। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद सड़क निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध होने का रास्ता साफ हुआ है। मधेपुरा प्रखंड के मदनपुर स्थित गरीब टोला में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत प्रस्तावित सड़क की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर चलाकर 14 अतिक्रमणकारियों से जमीन खाली कराई। इस दौरान सरकारी जमीन पर बनाए गए पक्के, फूस और टीन के घरों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मामला अतिक्रमण वाद संख्या 04/2026-27 से जुड़ा है। सुखासन डीवी रोड से गरीब टोला तक मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। सड़क के लिए निर्धारित जमीन खाता संख्या 10-1656 और खेसरा संख्या 3156 में दर्ज है। इसी जमीन के अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी। 15 अतिक्रमणकारियों की हुई थी पहचान कार्रवाई से पहले कुल 15 अतिक्रमणकारियों की पहचान की गई थी। सभी संबंधित लोगों को पूर्व में नोटिस जारी कर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी जमीन खाली नहीं किए जाने पर शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। रघुनंदन यादव को छोड़कर शेष 14 लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमित जमीन को खाली कराकर सड़क निर्माण के लिए उपलब्ध कराया गया। मौके से आई तस्वीरें… निजी जमीन पर बने घरों को तोड़ने का आरोप अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया। लोगों का आरोप था कि उनके निजी जमीन पर बने घरों को भी तोड़ दिया गया। इसको लेकर लोगों ने विरोध भी जताया। वार्ड आठ निवासी रघुनंदन यादव ने आरोप लगाया कि जबरन उनका घर तोड़ दिया गया। घर में रखा सारा सामान बर्बाद हो गया। सड़क की जमीन अलावा भी 50 फीट अंदर घर को तोड़ दिया। उन्होंने डीएम से मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की। एक महिला ने बताया कि रोड की जमीन खाली रहने के बावजूद घर तोड़ दिया गया। बारिश के मौसम में वह बेघर हो गई। 4 जवान बेटी को लेकर कहां जाएंगे। पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सरकार गरीबों को बसाने की बात करती है, लेकिन प्रशासन घर को तोड़ रहा है। हालांकि प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी। सड़क निर्मीण के लिए हटाया अतिक्रमण मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित रखा। कार्रवाई के दौरान अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी केशिका कुमारी, राजस्व अधिकारी, राजस्व कर्मचारी चंद्रशेखर दूबे, अंचल अमीन और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्रवाई देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जुटी रही। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद सड़क निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध होने का रास्ता साफ हुआ है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *