जयपुर में डेटिंग एप पर दोस्ती कर छात्र से 1.50 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने छात्र को बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रुपए वसूले थे। आरोप है कि ठगों ने ‘गे’ होने की बात छिपाने की एवज में 50 हजार रुपए की डिमांड की थी। पीड़ित कॉलेज स्टूडेंट की ओर से शिवदासपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले 26 साल के लड़के ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह जयपुर में एक कॉलेज हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। ‘ग्राइंडर ऐप’ के जरिए उसको अर्जुन नाम के लड़के का मोबाइल नंबर मिला। मोबाइल कॉल के जरिए दोनों के बीच करीब एक महीने तक बातचीत होती रही। दोस्ती होने पर 22 अगस्त को मिलने का तय हुआ। जगतपुरा में मुलाकात के बाद आरोपी अर्जुन उसे बाइक पर बैठाकर उसके हॉस्टल ले गया। हॉस्टल रुम में उसके साथ लात-घुसों से मारपीट की। मोबाइल छीनकर धमकाया आरोपी ने युवक का मोबाइल छीनकर धमकाया और अपना पेटीएम एप खोलकर देने को कहा। नहीं तो पूरे कॉलेज, हॉस्टल और तेरे घर पर तेरे GAY होने की बात बता दूंगा। उसने इसका वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। ब्लैकमेल कर पैसे वसूले ब्लैकमेल कर उस दिन ही 1 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। आरोपी हफ्तेभर बाद 30 अगस्त को ब्लैकमेल कर वापस हॉस्टल आ गया। मारपीट कर 40 हजार रुपए छिनने के साथ ही 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। दोनों के बीच हुई वॉट्सएप चेट को भी डिलिट कर दिया। 31 अगस्त को वॉट्सएप कॉल कर ‘गे’ होने की बात छिपाने के 50 हजार रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर मारपीट कर पूरे कॉलेज व घर पर बदनाम करने की धमकी दी। भविष्य बर्बाद करने की धमकाया।

