ब्यावर उद्योग मंडल के सदस्यों ने नवनिर्वाचित नगर परिषद सभापति पुष्पा बुलदुआ का उनके घर पर स्वागत किया। मंडल के चेयरमैन कृष्ण गोपाल भूतड़ा और सचिव दिनेश गुप्ता समेत कई पदाधिकारियों ने उन्हें साफा पहनाया और माला पहनाकर बधाई दी। इस मौके पर उद्योग मंडल के पदाधिकारियों ने सभापति पुष्पा बुलदुआ से ब्यावर के औद्योगिक और शहरी विकास पर बात की। उन्होंने शहर के विकास में उद्योग जगत की भागीदारी और सहयोग पर भी चर्चा की।
स्वागत कार्यक्रम में उद्योग मंडल के डायरेक्टर घनश्याम बुलदुआ, धर्मेंद्र भारद्वाज, पुष्प भंसाली, सतीश सिंघवी, कमल जिंदल और कई दूसरे पदाधिकारी मौजूद रहे।

