Salman Khan React Rhiti Tiwari abusing Language: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) का मंच इन दिनों जबरदस्त हंगामे और हाई-वोल्टेज ड्रामे का केंद्र बना हुआ है। ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने घर के सदस्यों की जमकर क्लास लगाई। इस बार सलमान के निशाने पर आईं भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी (Riti Tiwari)। रीति द्वारा शो के को-कंटेस्टेंट काजी तौकीर (Qazi Touqeer) पर किए गए तंज पर सलमान खान ने बेहद कड़े शब्दों में रीति को आईना दिखाया।
सलमान खान ने रीति तिवारी को क्या कहा?
बिग बॉस 20 में इस बार वीकेंड का वार बेहद शानदार रहा। जहां लोगों को उम्मीद थी कि सलमान खान रीति तिवारी की बदतमीजी पर उन्हें खरी खोटी सुनाएंगे और हुआ भी ऐसा ही। एपिसोड के दौरान सलमान खान ने रीति तिवारी को काजी तौकीर के बैकग्राउंड और उनकी काबिलियत की याद दिलाई।
रीति को समझाते हुए सलमान खान ने कहा, “आप मेरी बात सुनिए रीति, काजी ने 20 साल पहले ‘फेम गुरुकुल’ जैसा बड़ा रियलिटी शो जीता था। वो भी उस जमाने में जब एक वोट पर 4 रुपये का चार्ज लगता था, तब भी काजी को जनता ने भारी मार्जिन से वोट देकर जिताया था। और जानते हैं उस शो में उनके साथ कौन था? अरिजीत सिंह। काजी ने उनके जैसे दिग्गज गायक को भी हरा दिया था।”
सलमान की यह बात सुनकर रीति तिवारी ने अपनी सफाई देने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “हां सर, मैं इनकी इज्जत करती हूं। मैं इनसे जलती नहीं हूं, बस ये मुझे पसंद नहीं हैं। पसंद न होना और जलना दोनों बहुत अलग बातें हैं सर।”
रीति के घमंड पर बरसे सलमान
सलमान खान यहीं नहीं रुके, उन्होंने रीति के उस बयान पर भी सवाल उठाया जिसमें उन्होंने खुद को म्यूजिक इंडस्ट्री का ऑल-राउंडर बताया था सलमान ने रीति से पूछा, “आप कहती हैं कि आप एक शानदार सिंगर हैं, शानदार कंपोजर हैं, ग्रेट सॉन्ग राइटर हैं और ग्रेट म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं… पर अपने बारे में कोई खुद ही ऐसा कैसे बोल सकता है? यह सब तो बाहर के लोग और दर्शक बताते हैं।”
इस पर रीति ने खुद का बचाव करते हुए कहा, “बिल्कुल सही बात है सर, पर मुझे उस वक्त लगा कि अगर हम खुद को कुछ नहीं समझेंगे तो दुनिया हमें क्या ही समझेगी!” सलमान ने तुरंत उन्हें टोकते हुए कहा, “अरे, लेकिन आपने वो बिल्कुल गलत तरीके से कह दिया! आपने तुलना कर दी कि काजी कभी यह सब नहीं कर पाएगा। वो अपनी सिंगिंग में माहिर है और उसकी एक अपनी पहचान है।”
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे काजी को सपोर्ट
सलमान खान द्वारा काज़ी तौकीर का पक्ष लिए जाने और 90s/2000s के दौर की याद दिलाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर काज़ी के फैंस बेहद खुश हैं। यूजर्स का कहना है कि रीति तिवारी का अति-आत्मविश्वास और काज़ी को कम आंकना उनके लिए भारी पड़ रहा है। सलमान के इस करारे जवाब के बाद रीति तिवारी घर में थोड़ी शांत नजर आ रही हैं।




(@Im_AYAANBB13_)
Salman Khan called out Rhiti Tiwari and told her, “You’re not a rockstar.”