रेलवे ने बदला 20 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन, भोपाल के यात्रियों की बढ़ गई मुश्किलें

रेलवे ने बदला 20 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन, भोपाल के यात्रियों की बढ़ गई मुश्किलें

Bhopal Railway : रेलवे ने 20 से ज्यादा ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। ट्रेनों का रास्ता बदल दिया गया है। भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनें डायवर्ट की गई हैं। अक्टूबर में ये पुणे-मनमाड होकर चलेंगी। मेंटेनेंस के कारण रेलवे ने ये निर्णय लिया है। इससे भोपाल के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई मंडल के कसारा में तीसरी रेल लाइन के निर्माण के कारण ट्रेनों को पुणे-मनमाड, जलगांव-नंदुरबार और ठाणे जैसे परिवर्तित मार्गों से संचालित किया जाएगा। भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों के मार्ग 14 से 17 अक्टूबर तक डायवर्ट रहेंगे। रेलवे ने यात्रियों को ट्रेन के समय और रास्ते की जांच करने के बाद ही घर से निकलने की सलाह दी है।

मुंबई मंडल स्थित कसारा स्टेशन पर आसन गांव- कसारा तीसरी रेल लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है। इस दौरान कल्याण-इगतपुरी रेलखंड पर विद्युत व ट्रैफिक ब्लॉक लेेने से अक्टूबर में भोपाल मंडल होकर गुजरने वाली करीब दो दर्जन प्रमुख ट्रेनों का मार्ग डायवर्ट होगा।

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया, भोपाल रेल मंडल में पुष्पक एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन राजधानी, फिरोजपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर एक्सप्रेस और जबलपुर-कोय्बटूर स्पेशल जैसी गाडिय़ां प्रभावित होंगी।

14 अक्टूबर को ट्रेनें पुणे-मनमाड होकर चलेंगी

14 अक्टूबर को 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस और 11043 दादर-बलिया एक्सप्रेस के मार्ग बदले रहेंगे। ये दोनों ट्रेनें कल्याण-करजत-पुणे-मनमाड होकर चलेंगी।

15 से कई ट्रेनों के रूट बदलेंगे

15 अक्टूबर को 15660 अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मनमाड-पुणे-लोनावला-कल्याण होकर चलेगी। 16 अक्टूबर को तो कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। 12533 पुष्पक एक्सप्रेस, 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 12172 हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस, 12617 एर्नाकुलम-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस, 12335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस और 20436 प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के मार्ग बदले गए हैं। कुछ ट्रेनें जलगांव-नंदुरबार-बसई रोड-ठाणे और कुछ मनमाड-पुणे-लोनावला-कल्याण होकर चलेंगी।

17 अक्टूबर को भी ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित

17 अक्टूबर को 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, 13202 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-राजगीर एक्सप्रेस, 22221 राजधानी एक्सप्रेस, 12137 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-फिरोजपुर एक्सप्रेस, 22121 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ एक्सप्रेस, 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस, 11047 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीतापुर एक्सप्रेस, 12546 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस और 20435 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित रहेगा। कुछ ट्रेनों को कल्याण-करजत-पुणे-मनमाड से तथा ठाणे-बसई रोड-नंदुरबार-जलगांव मार्ग से चलाया जाएगा। 02198 जबलपुर-कोयम्बटूर स्पेशल भी 16 अक्टूबर को जलगांव-नंदुरबार-बसई रोड-पनवेल होकर चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *